---Advertisement---

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के रेलवे कॉलोनी में मकान का छत गिरने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह की शुरुआत बड़े हादसे के साथ हुई है। मिली जानाकरी के अनुसार रेलवे कॉलोनी में छत के गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह की शुरुआत बड़े हादसे के साथ हुई है। मिली जानाकरी के अनुसार रेलवे कॉलोनी में छत के गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 3 बच्चों समेत दो वयस्क हैं। दरअसल ये परिवार राजधानी लखनऊ (Lucknow) के आलमबाग के आनन्द नगर फतेह अली चौराहे के किनारे बनी रेलवे कॉलोनी में ही रहता था। खबरों की मानें तो इस कॉलोनी के ज्यादातर मकान जर्जर हो चुके हैं और आज इसी क्रम में इनके घर का छत गिर गया जिससे की बड़ी घटना घटी।

इस हादसे के बाद से लखनऊ (Lucknow) में हलचल मच गई और आनन-फानन में राहत बचाव के कार्य शुरु कर दिए गए हैं। खबरों की मानें तो एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और मृतकों की लाश को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

एक ही परिवार के 5 लोगों ने तोड़ा दम

बता दें कि लखनऊ के आलमबाग के आनन्द नगर फतेह अली चौराहे के किनारे बनी रेलवे कॉलोनी में ढ़ेर सारे परिवार रहते हैं। खबरों की माने तो यहां के ज्यादातर मकान जर्जर हैं। ऐसे में आज सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत जर्जर मारन के छत गिरने से हो गई। मृतकों में दो वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें सतीश चंद्र (40), सरोजनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) और अंश (5) शामिल हैं। ये सभी पांच लोग एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने जताया दुख

रेलवे कॉलोनी में हुए इस हादसे को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को आदेश जारी किए हैं। वहीं सूबे के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने भी इस हादसे को लेकर शोक जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि एसडीआरएफ के साथ स्थानिय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026