---Advertisement---

Noida News: नोएडा वासियों के लिए गुड न्यूज, अब 30 सेकेंड में बदल सकेंगे ई रिक्शा और दो पहिया की बैटरी, इन 13 जगहों पर बनेगा बैटरी स्वैपिंग स्टेशन

Noida News: अगर आप भी नोएडा में रहते है और आपके पास दो या तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 30, 2026 5:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Noida News: अगर आप भी नोएडा में रहते है और आपके पास दो या तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दअसल प्राधिकरण अब नोएडा के 13 जगहों पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन लगाने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा साथ ही रास्ते में लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

दरअसल बैटरी स्वैपिंग स्टेशन के शुरू होने से अगर आपके पास या तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन है तो तुरंत स्टेशन पर जाकर डिस्चॉर्ज बैटरी दे सकती है और चॉर्ज बैटरी ले सकते है। यह पूरा प्रोसेस करीब 30-40 सेकेंड का होगा। यानि अब घंटों इतंजार करने की जरूरी नहीं होगी।

नोएडा के इन जगहों पर लगेगा बैटरी स्वैपिंग स्टेशन – Noida News

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेक्टर 6 प्राधिकरण कार्यालय के सामने, सेक्टर 29 गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 25 ए मोदी मॉल, सेक्टर 24 ESIC अस्पताल के अंदर, सेक्टर 63 इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो गेट नंबर 2, सेक्टर 63 एच ब्लॉक मार्केट, सेक्टर 58 सस्ता सुंदर अस्पताल के सामने, सेक्टर 61 शाप्रिक्स मॉल, सेक्टर 16 ए लक्ष्मी वीडियो स्टूडियो फिल्म सिटी, सेक्टर 16 ए 12 के पास, सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास, एमिटी विश्वविद्यालय के पास, सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा।

क्या है बैटरी स्वैपिंग सुविधा?

अगर हम बैटरी स्वैपिंग सुविधा की बात करें तो इन जगहों पर दो पहिया और तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन पहुंचेंगे। इसके बाद वह डिस्चॉर्ज बैटरी निकालकर देंगे और चॉर्ज बैटरी को लेकर गाड़ी में लगा देंगे। जिसका साफ मतलब है कि कामकाजी लोगों को घंटों इंतजार नहीं करना होगा। साफ शब्दों में कहें तो चार्जिंग के लिए घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

इससे अब घंटों चार्जिंग नहीं, सिर्फ 30 सेकेंड में बैटरी बदलें. “Pay per use” मॉडल से लागत घटेगी। साथ ही पेट्रोल-डीजल वाहनों पर निर्भरता घटेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026