---Advertisement---

Ram Mandir Dan Chori मामले में यूपी सरकार का तगड़ा एक्शन, कई धाराओं में एफाईआर दर्ज, इन लोगों पर जल्द हो सकती है कार्रवाई

Ram Mandir Dan Chori: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 26, 2026 12:40 अपराह्न

Ram Mandir Dan Chori
Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir Dan Chori: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। गौरतलब है कि Ram Mandir Dan Chori मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि ट्रस्ट के लोगों पर कथित तौर पर कई तरह के गंभीर आरोप लग रहे है।

जिसमे पैसा, आभूषण चोरी मामला शामिल है। जानकारी के मुताबिक चंदा चोरी मामले में कथित तौर पर गड़बड़ियां पाई गई थी। जिसके बाद यूपी सरकार की तरफ से एसआईटी का गठन किया था। वहीं अब एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद से ही ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। वहीं अब इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

इन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज

अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में BNS की धाराओं 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है। FIR में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव, मनीष यादव और अन्य के नाम शामिल हैं।

वहीं अब इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि “मुझे इस बात से संतुष्टि है कि आरोप लगने के तुरंत बाद ही SIT बनाने की मांग उठी और ट्रस्ट ने खुद ऐसा किया।

जिस दिन आरोपियों के नाम सामने आए, उसी दिन उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना

बता दें कि Ram Mandir Dan Chori मामले में विपक्ष लगातार यूपी सरकार पर तंज कस रही है। वहीं अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक पक्ष कहता था कि राम हैं ही नहीं यानी अयोध्या को भी ये लोग नकारना चाहते थे। लगातार न्यायालय में मुकदमा लड़ते रहे, वकीलों की फौज राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के खिलाफ खड़ी करते रहे और दूसरा पक्ष वो है जो जय श्री राम बोलने पर लाठी और गोली चलाते थे।

भगवान राम का नाम लेने पर जो लोग गोली चलाते थे आज वे कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ। अरे तुम हमें आस्था बताओगे? राम नवमी पर दंगा करवाते थे, श्री कृष्ण जन्मोत्सव को प्रतिबंधित करते थे, कांवड़ यात्रा को नहीं निकलने देते थे, दुर्गा पूजा में दंगा करवाते थे। याद कीजिए कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं था, नोंचा था।

बेइमानी और भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान स्थापित किए थे और वे लोग आज अयोध्या पर आक्षेप लगा रहे हैं? ये स्वीकार्य नहीं। सरकार की जो मंशा है, सरकार ने पहले दिन कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी सभी के सामने आएगा।

लेकिन मैं फिर से अपील करूंगा कि राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो, उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद कीजिए। अगर तथ्य या प्रमाण नहीं है तो आरोप-प्रत्यारोप बंद करो और प्रमाण हैं तो SIT के सामने पेश करो।”

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 26, 2026

Suvendu Adhikari

जून 26, 2026