---Advertisement---

Weather Update: उत्तराखंड और UP में रुख बदल सकता है मौसम, देश के अन्य राज्यों को लेकर ये है IMD की रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग देश के उन अहम विभागों में से है जो देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान पहले ही जारी कर देता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 5, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग देश के उन अहम विभागों में से है जो देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान पहले ही जारी कर देता है। इससे राज्यों को बारिश से बचने या सतर्क होने का मौका मिल जाता है। इस कड़ी में मौसम विभाग ने एक बार फिर आगामी दो दिनों के लिए अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। विभाग के जारी किए गए रिपोर्ट्स की माने तो आगामी दो दिनों में मैदानी इलाके के राज्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अतिरिक्त पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आगामी दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। वहीं यूपी में चक्रवाती हवाओं के कारण हल्की बूंदाबांदी नजर आ सकती है।

वहीं इसके अतिरिक्त आज यानी 5 सितंबर को छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान राज्य में तेज हवा के साथ बिजली भी तड़क सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को इससे सुरक्षित रहने के लिए सतर्क किया है।

उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड को लेकर कहा है कि यहां आज यानी 5 सितंबर को मौसम साफ रह सकता है। वहीं 6 अगस्त से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है जिसके परिणाम स्वरुप हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां अभी बारिश के आसार नहीं है। हिमाचल उन राज्यों में से है जिसने मॉनसून के शुरू होने के साथ ही भारी बारिश झेलना शुरू कर दिया। ऐसे में मौसम विभाग का ये अनुमान हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर के रुप में हो सकता है।

यूपी और बिहार को लेकर ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश को लेकर कहा है कि यहां चक्रवाती हवाओं का दाब बना हुा है। ऐसे में संभावना है कि राज्य के पश्चिमी और कुछ पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सके। वहीं बिहार को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां मौसम शुष्क नजर आ सकता है। ऐसे में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना ना के बराबर हैं। वहीं इसके पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा को लेकर खबर है कि यहां 6 सितंबर तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ समेत इन तटीय इलाकों में जारी है अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने देश के तटीय इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मैदानी इलाके में छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। इसके तहत आगामी दो दिनों तक राज्य में बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों पर अपनी नजर बरकरार रखी है। विभाग ने अपने रिपोर्ट में इन राज्यों के लिए कहा है कि यहां आगामी दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। इसमें असम, मेघालय और नागालैंड जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं विभाग ने ये भी कहा है कि यहां बारिश के साथ बिजली तड़कने और हल्के आंधी-तूफान की संभावना भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026