---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway पर बाइक, ऑटो और छोटे वाहनों से क्यों नहीं कर सकेंगे यात्रा? जानें बैन का कारण

Lucknow Kanpur Expressway : लखनऊ से कानपुर की दूरी को कम करने वाले लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे को बहुत जल्दी खोल दिया जाएगा। इसके बनने से इन दो बड़े शहरों के बीच में यात्रा 40 मिनट से कम समय में पूरी की जा सकेगी। लेकिन छोटे वाहन यहां पर बैन होंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 16, 2025 6:06 अपराह्न

Lucknow Kanpur Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway : उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से कानपुर की दूरी कम होने वाली है। बहुत जल्द लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे बनने वाला है। खबरों की मानें तो इसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे साल के अंत तक खोला जा सकता है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से दोनों शहर में पहले यात्रा करने में जो समय ढाई घंटे से तीन घंटे लगता था, अब वो 30 से 35 मिनट रह जाएगा। इस रास्ते पर तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर मेडिकल, होटल से लेकर यात्री की जरुरत के हिसाब से सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। लेकिन छोटे वाहनों से यहां पर यात्रा नहीं की जा सकेगी। खबरों की माने को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर ऑटो, बाइक , साइकिल सहित तमाम तरह के छोटे वाहनों को बैन किया जाएगा। इन वाहनों से इस एक्सप्रेस वे पर नहीं निकला जा सकेगा। जिसकी वजह से लोकल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Lucknow Kanpur Expressway पर क्यों नहीं चलेंगे छोटे वाहन?

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर छोटी गाड़ियों को बैन करने का कारण सुरक्षा बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो इस एक्सप्रेस वे पर वो ही वाहन चल सकेंगे जिनके चलने की स्पीड 120 किमी/घंटा से लेकर 80 किमी/घंटा होगी। छोटे वाहन इस स्पीड पर नहीं चल सकते हैं। इसलिए इन पर बैन लगाया जा रहा है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे को 6 से 8 लेन का बनाया जा रहा है। यहां पर छोटी गाड़ियो को रोकने के लिए 5 टोल प्लाजा बनाने की व्यवस्था की गई है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का रुट क्या होगा?

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे के रुट की बात करें तो, ये लखनऊ के शहीद पथ से कानपुर के अजाद चौराहे और कानपुर रिंग रोड को जोड़ेगा। इससे इन स्थानों में पहुंचने में जो समय घंटों का लगता था अब वो मिनटों का लगेगा। जिसकी वजह से यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026