---Advertisement---

Dehradun News: जल्द ही यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर तीन पर मिलेगी ये खास सुविधा,मिली बड़ी सौगात

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की छोटी-बड़ी सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। उनको बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नए-नए प्रयोग कराने पड़ रहें हैं। वहीं, अब यात्रियों को एक और खास सुविधा मिलने वाली है। ​यह प्लेटफार्म नंबर तीन के यात्रियों के​ लिए है। मिली जानकारी ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 21, 2024 2:33 अपराह्न

Dehradun News
Follow Us
---Advertisement---

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की छोटी-बड़ी सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। उनको बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नए-नए प्रयोग कराने पड़ रहें हैं। वहीं, अब यात्रियों को एक और खास सुविधा मिलने वाली है। ​यह प्लेटफार्म नंबर तीन के यात्रियों के​ लिए है।

मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के ​रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही एस्केलेटर की सुविधा मिलने जा रही है। इसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि, उच्चाधिकारियों की हरी झंडी मिलने के बाद इसका संचालन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि, अभी तक मात्र एक ही एस्केलेटर यहां चल रहा है। नए एस्केलेटर की सुविधा प्लेटफार्म नंबर तीन के यात्रियों को मिलेगी।

Dehradun News (इन लोगों को होती है दिक्कत)

दरअसल, देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उतरने के लिए वहां से फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों या लिफ्ट इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों को करनी पड़ती है। हालांकि, बाहर से फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने उतरने के​ लिए बाहर एक एस्केलेटर लगाया गया है। जिसका इस्तेमाल कर लोग फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ जाते हैं। लेकिन प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरने के लिए उनको सीढ़ियों का इस्तेमाल ही करना पड़ता है।

Dehradun News (स्वचलित सीढ़ियों की सौगात दी)

इससे मद्देनजर यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरने चढ़ने के लिए स्वचलित सीढ़ियों की सौगात दी गई है। जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि, मार्च से इसकी शुरूआत हो जाएगी। वहीं, रेलवे स्टेशन के कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एस्केलेटर का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद इसकी शुरूआत हो जाएगी।

Dehradun News (रेलवे स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म)

बता दें कि, देहरादून रेलवे स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म हैं। सभी स्टेशनों तक पहुंचने के​ लिए फुट ओवर ब्रिज हैं। जिस पर चढ़ने के लिए तो एस्केलेटर पहले ही संचालन में है। इसके अलावा फुटओवर बिज से उतरने-चढ़ने के लिए एक और चार नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट की सुविधा है। जिसमें बस तीन नंबर ही ऐसा है। इसके कारण यहां यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण यहां स्वचलित सीढ़ियों की सुविधा दी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

कल का मौसम 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Rain Alert 10 August 2026

अगस्त 9, 2026