---Advertisement---

Peepal ka Ped: घर में पीपल का पेड़ शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Peepal ka Ped: अकसर आपने पुराने घरों की छतों या दीवारों पर देखा होगा कि दीवार के सहारे या छत के बीच में पीपल का पेड़ निकल जाता है। लोगों का मानना है कि घर की छतों पर या दीवार के सहारे अगर पीपल का पेड़ उग जाता है तो वो अशुभ होता है। इसके ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 9, 2023 9:30 अपराह्न

Peepal Ka Ped
Follow Us
---Advertisement---

Peepal ka Ped: अकसर आपने पुराने घरों की छतों या दीवारों पर देखा होगा कि दीवार के सहारे या छत के बीच में पीपल का पेड़ निकल जाता है। लोगों का मानना है कि घर की छतों पर या दीवार के सहारे अगर पीपल का पेड़ उग जाता है तो वो अशुभ होता है। इसके कारण वो उस पीपल के पेड़ को नष्ट कर देते हैं। जिससे दोष लगता है। कई बार लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इसे रहने दें या उखाड़ दें। कन्फ्यूज इसलिए हो जाते हैं क्योंकि पीपल के पेड़ को शुभ माना जाता है और उसे नष्ट करना पाप होता है। अगर आप भी इसी चीज से परेशान हैं तो बता दें कि अगर आपके घर की दीवार या छत पर भी पीपल का पेड़ उग गया है तो आपको उसे काटना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें: MahaShivratri 2023: इन चार ग्रहों से छुटकारा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये विशेष उपाय, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

घर में पीपल का पेड़ होता है अशुभ

पीपल का पेड़ सभी पेड़ों में शुभ माना जाता है और उसकी पूजा की जाती है। पीपल का पेड़ कितना भी पुराना हो जाए उसकी पूजा की जाए। ज्योतिषों का कहना है कि पीपल के पेड़ में देवता वास करते हैं लेकिन घर में पीपल का पेड़ होना या फिर पीपल के पेड़ की छाया पड़ना अशुभ होता है। अगर ऐसा होता है तो घर की प्रगति में बाधा आती है। इससे घर परिवार के सदस्यों की तरक्की कम होने लगती है और घर में आर्थिक संकट मंडराने लगते हैं।

पीपल का पेड़ उगे तो करें ये उपाय

अगर आपके घर की दीवार या छत पर पीपल का पेड़ उग जाए तो पहले उसे थोड़ा बड़ा होने दें उसके बाद उस पौधे को मिट्टी समेत निकालकर किसी दूसरी जगह पर लगा देना चाहिए। यह काम करने के लिए रविवार का दिन अच्छा माना जाता है। आप रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करके उसे हटा सकते हैं। ऐसा करने से आपको पीपल पेड़ को नष्ट नहीं करना होगा और इस दोष से बच सकते हैं।

Also Read: Viral Video: कभी देखा है ऐसा खटिया तोड़ डांस, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026