---Advertisement---

Vishwakarma Puja 2023: इस तरह से करें दुनियां के रचयिता विश्वकर्मा को प्रसन्न, जानिए पूजा और शुभ मुहूर्त से जुड़ी डिटेल्स

आज विश्वकर्मा की पूजा का दिन है जिसे उनके जयंती के रूप में भी देखा जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस पूरे संसार का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा ही हैं ऐसे में इस विशेष दिन पर उन्हें प्रसन्न करके मनवांछित आशिर्वाद पाया जा सकता है उनसे जुड़ी कुछ खास जानकारियां इस प्रकार से हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 17, 2023 11:37 पूर्वाह्न

Vishwakarma Puja 2023:
Follow Us
---Advertisement---

Vishwakarma Puja 2023: हिंदू धर्म और मान्यताओं के अनुसार हर दिन और तिथि का अपना खास महत्व होता है, जिस पर केवल की गई पूजा ही भाग्य को बदल देने के शक्ति रखती है. आज विश्वकर्मा की पूजा का दिन है जिसे उनके जयंती के रूप में भी देखा जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस पूरे संसार का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा ही हैं ऐसे में इस विशेष दिन पर उन्हें प्रसन्न करके मनवांछित आशिर्वाद पाया जा सकता है.

यह है शुभ मुहूर्त और पूजा की डिटेल्स

विश्वकर्मा को भगवान ब्रह्मा का पुत्र माना जाता है, ऐसे में आज के दिन मशीनों, वाहनों और कल-पूर्जों आदि की पूजा की जाती है. इस खास दिन पर पुजा के लिए शुभ मुहूर्त आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा वहीं इसके बाद 1 बजकर 28 मिनट से 3 बजे तक भी पूजा की जा सकती है. शुभ मुहूर्त में विधी विधान से पूजा करते हुए उन चीजों पर माला जरूर चढाएं, साथ ही विश्वकर्मा की मुर्ति की स्थापना कर उवकी पूजा करते हुए करियर और अच्छी नौकरी के लिए कामना करें. आस्था से साथ साफ मन से पूजा करने से जल्द ही सारी इच्छाएं पूरी होती हैं.

विश्वकर्मा से जुड़ी खास बातें

ज्यादातर लोगों को विश्वकर्मा के बारें इतनी जानकारी नहीं होती तो उन्हें बता दें कि विश्वकर्मा भगवान ब्रह्मा जी की सातवी संतान हैं. मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी का सृजन विश्वकर्मा ने ही किया है साथ ही लोहे और हमारी आय से जुड़ी ज्यादातर चीजों में उन्हीं का वास है. इसके साथ ही हम कितनी जल्दी जीवन में सफल हो पाते हैं इस बाते को विश्वकर्मा ही तय करते हैं इसलिए कर्म करते हुए विश्वकर्मा के नाम का जाप भी करते रहना चाहिए.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026