---Advertisement---

सगाई टूटने के बाद Bigg Boss 16 फेम Abdu Rozik ने की फैंस से ये खास अपील, दोस्त शिव ठाकरे ने इस तरह किया सपोर्ट

Abdu Rozik: अब्दु रोजिक की टूटी सगाई तो शिव ठाकरे ने एक स्पेशल ऑफर देकर फ्रेंड का किया खास सपोर्ट, आइए देखते हैं क्या है यह माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2024 12:48 अपराह्न

Abdu Rozik
Follow Us
---Advertisement---

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में नजर आने वाले अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) फिलहाल अपनी सगाई टूटने की वजह से सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनाई जा रही है। लगभग 6 महीने पहले अब्दु ने अमीरा के साथ इंगेजमेंट की खबर फैंस को दी थी। उन्होंने बताया था कि वह बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा था कि छोटे भाई जान की शादी में शिरकत करने के लिए सलमान खान पहुंचेंगे। लेकिन इस सब के बीच फैंस को तगड़ा झटका लगा जब उन्होंने अपनी शादी टूटने की खबर दी। वहीं इस सबके बीच सपोर्ट करते हुए नजर आए उनके खास दोस्त शिव ठाकरे (Shiv Thakare)। आइए जानते हैं पूरा माजरा

फैंस से सपोर्ट मांगते दिखे Abdu Rozik

दरअसल शादी टूटने की खबर वायरल होने के बाद अब्दु ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया और उन्होंने फैंस से खास सपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में उन्हें साथ की जरूरत है। वहीं जब अब्दु रोजिक इंस्टाग्राम पर लाइव आए तो फैंस के साथ बातचीत करते हुए शिव ठाकरे की तरफ से उन्हें एक स्पेशल ऑफर मिला है।

Shiv Thakre ने Abdu Rozik से कहीं ये बात

इस लाइव चैट के दौरान अब्दु रोजिक से शिव ठाकरे कहते हैं कि “क्या आपको रशियन चाहिए ब्रो प्लीज डीएम करो।” शिव ठाकरे का यह लाइव चैट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल है और लोग इसे देखने के बाद अब्दु और शिव की तारीफ कर रहे हैं और उनकी बॉन्डिंग को लेकर दीवाने हो गए हैं। गौरतलब है कि मंडली के यह दोनों सदस्य बिग बॉस 16 में काफी चर्चा में रहे थे।

क्यों टूट गई Abdu Rozik की सगाई

जहां तक अब्दु रोजिक की सगाई टूटने की बात करें तो उन्होंने मीडिया इंटरव्यू में बताया कि जैसे-जैसे हमारा रिश्ता आगे बढ़ रहा था तो अमीरा और मेरे बीच यह एहसास हुआ कि हमारे बीच रिश्ते में संस्कृति अंतर है। इसी वजह से हमने शादी नहीं करने का फैसला लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026