---Advertisement---

Akshay Kumar: ‘है कोई माई का लाल…’ व्हील ऑफ फॉर्च्यून में आई आरजे महवश क्यों हुई मुंह छुपाने पर मजबूर, होस्ट ने की किडनी देने की बात

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में आई आरजे महवश के साथ एक्टर ने कुछ इस तरह से मजे लिए कि सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2026 5:33 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: आरजे महवश एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। दरअसल वह अक्षय कुमार की व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो में पहुंची। इस दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा कहा जो लोगों को हंसते-हंसते लोटपोट कर रहा है। इस दौरान खिलाड़ी कुमार जमकर मजे लेते हुए दिखे। देश के पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर व्हील्स ऑफ फॉर्चून में नजर आने वाली आरजे महवश की टांग खींचते हुए अक्षय कुमार कुछ ऐसा कहा जाता है जो चर्चा में है। कंटेंट क्रिएटर को रूबरू करवाते हुए एक्टर कहते हैं कि उनकी फैन फॉलोइंग उतनी है जितनी हमारी देश की आबादी।

अक्षय कुमार ने कैसे किया आरजे महवश का मुंह बंद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

वहीं वीडियो में दिखाया जाता है कि आरजे महवश से अक्षय अक्षय कुमार पूछते हैं, “बाकी सब ठीक।” जिस पर वह कहती है बस चल रहा है और वह दोनों हंस पड़ते हैं। वहीं एक पजल गेम के दौरान कंटेंट क्रिएटर गौर से देखती नजर आती है जिस पर अक्षय कुमार कहते हैं कि “मैं देख रहा हूं कि आप बहुत कंफ्यूज हैं।” जिस पर आरजे कहती है, “मैं इसे दिमाग में सॉल्व करने की कोशिश कर रही हूं।” व्हील ऑफ फॉर्च्यून के होस्ट कहते हैं, “यह तो रिवील ही नहीं हुआ किसी का बाप नहीं सॉल्व कर सकता है कोई माई का लाल जो सॉल्व कर देगा उसे मैं एक करोड रुपए दूंगा। एक करोड़ भी नहीं मैं अपनी किडनी दे दूंगा।” ऐसे में आरजे मुंह छिपा लेती है।

Akshay Kumar से मुलाकात के बाद का बोली थी आरजे महवश

इससे पहले अक्षय कुमार के साथ व्हील आफ फॉर्च्यून की कई झलकियां शेयर करते हुए आरजे महवश ने लिखा था, “101 बुखार पर भी मुझे लगता है कि हम एक साथ शानदार शो करने में कामयाब रहे क्योंकि चाहे कुछ भी हो शो चलना ही चाहिए। अक्षय कुमार सर आप एक सितारा है ईमानदारी से कहूं तो मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया उनमें से आप सबसे प्यारे लगे।”

क्यों आरजे महवश आई हाल ही में विवादों में

पिछले लंबे समय से युजवेंद्र चहल के साथ आरजे महवश का नाम जोड़ा जा रहा था हालांकि इस बारे में अक्सर सोशल मीडिया के जरिए कंटेंट क्रिएटर ने अपना साइड क्लियर रखा। यह बता दिया कि उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इसके बीच बवाल की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अनफॉलो किया।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indore Video

फ़रवरी 18, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 18, 2026

Viral Video

फ़रवरी 18, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 18, 2026

Operation Sindoor

फ़रवरी 18, 2026

Salim Khan Health Update

फ़रवरी 18, 2026