---Advertisement---

Ananya Panday ने नाक में नथ, हाथों में मेहंदी और सर पर चुनरी लिए शेयर किया ब्राइडल लुक, फैंस के उड़ाए होश

Ananya Panday इन दिनों अपनी फ़िल्म Dream Girl 2 की सफलता के जश्न में व्यस्त हैं। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है जिसकी ख़ुशी में अभिनेत्री ने फ़िल्म से अपना ब्राइडल लुक फैंस के साथ शेयर किया है। इस लेख में वह एक गुलाबी रंग के ख़ूबसूरत शादी के जोड़े में नज़र आ रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 3, 2023 11:41 अपराह्न | Updated: सितम्बर 4, 2023 1:43 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना स्टारर फ़िल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को वीकेंड पर फ़िल्म ने 6.36 करोड़ की शानदार कमाई की जिसके बाद अब फ़िल्म का कुल कलेक्शन 78.06 करोड़ पहुंच गया है। वही अपनी फ़िल्म का इतना अच्छा प्रदर्शन देख फ़िल्म की हीरोइन अनन्या पांडे काफ़ी ख़ुश हैं। अपनी इसी ख़ुशी को ज़ाहिर करते हुए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फ़िल्म से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह दुल्हन के अवतार में बेहद ख़ूबसूरत लग रही हैं।

लाल जोड़े में दुल्हन के अवतार में नज़र आईं Ananya Panday

रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Ananya Panday ने ब्राइडल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘Dream Girl 2’ की हैं। अनन्या इन तस्वीरों में एक ख़ूबसूरत गुलाबी रंग का शादी का जोड़ा पहनकर कैमरा के आगे पोस्ट करती नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में मेहंदी के साथ-साथ डिज़ाइनर चूड़े भी पहने हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने हल्की ज्वेलरी के साथ नाक में एक सुंदर नथ भी पहनी है। 

अनन्या के इस ख़ूबसूरत जोड़े की बात करें तो इस लहंगे का डिज़ाइन बेहद ख़ूबसूरत है। इसके साथ बेहद सुंदर डिज़ाइन वाला गुलाबी रंग का डीप वी-नेक कट-आउट ब्लाउज़ दिया गया है। वहीं लेहंगे की बात करें तो यह लहंगा बांधनी स्टाइल का है जिसमें सुनहरे गोटे के साथ बहुत ही सुंदर बांधनी प्रिंट किया गया है। इसके साथ ही इस आउटफ़िट के साथ एक नारंगी रग की चुनरी भी है जो इस आउटफ़िट की शोभा को और ज़्यादा बढ़ा रही है। इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पन्ने पांडे का लिखा “Dream Girl 2 और परी को जो प्यार मिला है, उससे सातवें आसमान पर हूं। सिनेमाघरों में जाकर अभी फिल्म देखें”।

तस्वीरें देख फैंस ने लुटाया प्यार

Ananya Panday की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। अभिनेत्री का ये ब्राइडल लुक फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं। अनन्या की तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा “तुम उस प्यार की हकदार हो जो तुम्हें मिल रहा है”। दूसरे यूज़र ने कॉमेंट किया “वाह! आप कितनी सुन्दर लग रही हो”। इस यूज़र ने कॉमेंट किया “तुम सच में परी जैसी दिखती हो”। एक और यूज़र ने लिखा “आप दुल्हन के रूप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं और एक दिन आप असल जिंदगी में किसी की दुल्हन बनेंगी”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026