---Advertisement---

‘रोडीज 19’ में हुई Ashneer Grover की एंट्री, गैंग लीडर से फैंस पूछे रहे- ये किस लाइन में आ गए आप?

Ashneer Grover: भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर पिछले साल शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन के बाद काफी सुर्खियों का हिस्सा बने हुए थे। उनके बेबाक अंदाज को देखकर फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे थे लेकिन शार्क टैंक के दूसरे सीजन में अशनीर ग्रोवर नजर नहीं आए तो फैंस काफी निराश हो गए। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 28, 2023 12:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ashneer Grover: भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर पिछले साल शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन के बाद काफी सुर्खियों का हिस्सा बने हुए थे। उनके बेबाक अंदाज को देखकर फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे थे लेकिन शार्क टैंक के दूसरे सीजन में अशनीर ग्रोवर नजर नहीं आए तो फैंस काफी निराश हो गए। इसी कड़ी में अशनीर ग्रोवर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अशनीर ग्रोवर जल्द ही एक शो में अपनी वापसी करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, अशनीर ग्रोवरतक शार्क टैंक इंडिया में नहीं बल्कि दूसरे रियलिटी शो में दिखाई देंगे।

रोडीज 19 में हुई अशनीर ग्रोवर की एंट्री

आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर जल्द ही रियलिटी शो रोडीज में दिखाई देने वाले हैं। इस रियलिटी शो का नया सीजन “रोडीज 19 कदम या कांड” पिछले कुछ समय से चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। ऐसे में अब इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अशनीर ग्रोवर को दिखा जा सकता है जिसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए। रिएलिटी शो रोडीज के नए प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस उनसे सोशल मीडिया पर कई तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इस रियलिटी शो में अशनीर ग्रोवर नए गैंग लीडर के साथ नजर आए साथ ही रोडीज के नए सीजन में सोनू सूद भी दिख रहे हैं।

Also Read: New Parliament Building Inauguration: नया संसद भवन हुआ राष्ट्र को समर्पित, दोपहर 12 बजे दूसरा चरण, शामिल होंगी देश विदेश की ये हस्तियां

अशनीर ग्रोवर के साथ सोनू सूद भी आए नजर

रोडीज 19 कर्म या कांड में अशनीर ग्रोवर को देखकर फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है आखिरकार वह इस शो में कैसे आ गए। बता दें कि इस शो में इस प्रिन्स नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती को देखा जा सकता है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि, जब कंटेस्टेंट इंटरव्यू देने के लिए पहुंचते हैं तो गैंग लीडर्स के बीच उन्हें खरीदने के लिए खींचातानी हो जाती है। ऐसे में सोनू सूद अनाउंस करते हैं कि कंटेस्टेंट को खरीदने के लिए उन्हें ऑक्शन राउंड से गुजरना पड़ेगा जिसके बादअशनीर ग्रोवर की एंट्री होती है और गैंग लीडर्स कंटेस्टेंट को खरीदने के लिए बोली लगाते हैं।

फैंस ने पूछे तरह तरह के सवाल

रोडीज 19 कर्म या कांड में अशनीर ग्रोवर की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनसे कई तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, अशनीर ग्रोवर यह बहुत ही ज्यादा शॉकिंग है यह किस लाइन में आ गए आप ?दूसरे यूजर ने कहा कि, यह बहुत ज्यादा हैरानी भरा है। वहीं अन्य यूजर ने कहा, ये क्या है अशनीर ग्रोवर यहां क्या कर रहे हो।

ये भी पढ़ें: यूनिक डिजाइन वाले Equator 0.75 टन के पोर्टेबल Inverter AC को खरीदने का शानदार मौका, मिल रही 41 फीसदी की छूट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026