---Advertisement---

Bigg Boss 17: इस कन्टेस्टेंट के साथ शो में जाना चाहते हैं Abhishek Malhan, कहा “अगर मुझे लाना चाहते हो तो…”

Bigg Boss 17 में इस बार कपल्स वर्सेज़ सिंगल्स की थीम रखी गई है जिसमें Abhishek Malhan के भी नज़र आने की उम्मीद की जा रही है। इसी को लेकर अब बिग बॉस OTT के रनरअप ने मेकर्स के आगे एक शर्त रखी है। उन्होंने अब पूर्व कन्टेस्टेंट आसिम रियाज़ की शो में वापसी की मांग की है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 24, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस OTT के सीज़न 2 जितना हिट था उतने ही हिट थे उसमें भाग लेने वाले कन्टेस्टेंट जिन्होंने शो को एंटरटेनिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं शो को ख़त्म हुए अब काफी समय बीत चुका है मगर इसके कन्टेस्टेंट अब भी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। अब बिग बॉस 17 जल्द ही शुरु होने वाला है ऐसे में इसमें भाग लेने वाले कन्टेस्टेंट के रूप में अभिषेक मल्हान का नाम सामने आ रहा है। इसी बीच अभिषेक ने शो में भाग लेने को लेकर मेकर्स के आगे एक बड़ी शर्त रखी है। 

Abhishek Malhan ने Bigg Boss 17 में जानें को लेकर कही ये बात 

Bigg Boss 17 का नया प्रोमो कुछ समय पहले ही रिलीज़ हुआ है जिसमें शो के होस्ट और बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan एक नई थीम के साथ नज़र आ रहे हैं। इसी बीच कोई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि शायद बिग बॉस OTT फेम Abhishek Malhan भी टीवी के इस पॉपुलर रियलिटी शो में नज़र आ सकते हैं। वहीं इसी को लेकर अब अभिषेक ने चुप्पी तोड़ी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूबर Abhishek Malhan ने कहा है कि “सभी फैन पोस्ट और एडिट्स देखने के बाद मुझे लगता है कि मैं रियलिटी शो के लिए ही बना हूं। मगर मेरा परिवार, दोस्त और यहाँ तक कि मैं खुद भी शो नहीं करना चाहता, लेकिन आप सबके एडिट देखकर मुझे लगता है कि मुझे शो कर लेना चाहिए।” 

मेकर्स के आगे रखी ये बड़ी शर्त 

इसके बाद अभिषेक ने एक शर्त रखते हुए कहा कि “मैं उस सीज़न में जाना चाहता हूं जिसमें आसिम जैसे अच्छे खिलाड़ी आएं। मतलब मैं आसिम से प्यार करता हूं, उसका बहुत सम्मान करता हूं। मुझे नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें भी शो में वापस आना चाहिए। एंडमोल और जियो, जो भी देख रहा हो अगर आप मुझे लाना चाहते हो, तो आसिम भाई को भी साथ लाओ।”

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ Bigg Boss 17 अक्टूबर के अंत में शुरु हो सकता है। शो को हर बार की तरह Salman Khan होस्ट करेंगे। वहीं मेकर्स ने इस बार शो में कपल्स वर्सेज़ सिंगल्स की थीम रखी है जिसमें इस बार टीवी के कई बड़े चेहरे नज़र आ सकते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026