---Advertisement---

Border 2: ‘ये होगी डबल मेगाफायर’ Sunny Deol-Varun Dhawan और Diljit Dosanjh के फैंस को मिली खुशखबरी! जानिए क्यों है आज का दिन खास

Border 2: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग शुरू हो गई है और सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने दी है। अब ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 24, 2024 1:46 अपराह्न

Border 2
Follow Us
---Advertisement---

Border 2: भारत की सबसे बड़ी वार फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ (Border 2) के फैंस के लिए क्रिसमस से एक दिन पहले मेकर्स ने सबसे बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल आज यानी 24 दिसंबर 2024 से ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू हो रही है और फिल्म के प्रोग्रेस में एक अहम जानकारी सामने आई है। 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें  सनी देओल (Sunny Deol) के साथ दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), वरुण धवन (Varun Dhawan) जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खबर वाकई एक्साइटिंग है। आइए देखते हैं क्या कहा है मेकर्स ने।

Border 2 को लेकर मेकर्स ने कहीं ये बात

शूटिंग शुरू होने की जानकारी मेकर्स ने टी सीरीज की तरफ से दी है और कहा गया, “बॉर्डर 2 के लिए कैमरे चल रहे हैं सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली यह अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म सिनेमाई भूषण कुमार जे पी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा संचालित है जो पहले कभी नहीं देखी गई एक्शन ड्रामा और देशभक्ति का वादा करती है। अपने कैलेंडर पर निशान लगा ले। बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

Sunny Deol, Varun Dhawan और Diljit Dosanjh की Border 2 में किसे मिली है कौन सी जिम्मेदारी

इसकी अनाउंसमेंट के साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा ये हुई ना बात पुष्पा भावु था वाइल्डफायर यह होगी डबल मेगा फायर। एक ने लिखा वरुण धवन और सनी सर को स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड। जहां तक बात करें ‘बॉर्डर 2’ की तो यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। 26 जनवरी से पहले रिलीज होने वाली इस फिल्म की कमाई पर क्या असर पड़ता है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। जहां तक इस फिल्म को देखें तो इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आने वाले हैं तो निर्देशन की जिम्मेदारी अनुराग सिंह ने संभाली है। फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की है।

Border के बाद Sunny Deol की Border 2 का क्रेज

‘बॉर्डर 2’ 1997 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म बॉर्डर की ही सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट जैसे स्टार्स नज़र आए थे। इसके अलावा तब्बू भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 करोड़ के बजट में थी। अब ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ को लेकर हर अपडेट के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसे में मोस्ट डिमांडिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार बॉर्डर 2 निश्चित तौर पर 2026 को शानदार बनाने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026