---Advertisement---

उमरा करने पहुंची Hina Khan का Video देख भड़के लोग, कहा- ‘नौ सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली’

Hina Khan: टीवी की पॉपुलर अदाकारा हिना खान अपने परिवार के साथ सऊदी अरब के मक्का उमरा के लिए गयी हैं। इस दौरान वह कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ग्लैमरस अवतार को छोड़ व्हाइट कलर के सूट और हिजाब में दिखीं। एक्ट्रेस का यह लुक देख कुछ यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2023 10:59 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 22, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: रमजान के पाक महीने की शुरुआत होने से पहले हिना खान अपना पहला उमरा करने पहुंची है। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ सऊदी अरब के मक्का में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर उमरा की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल हिना का पोस्ट खूब चर्चा में है और फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस को मक्का जाने के लिए यूजर्स काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल विवादों का दौर जारी है। फोटोज में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ नजर आई। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

क्या है हिना के इस वीडियो में खास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

वायरल हो रहे जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं उसमें हिना व्हाइट कलर के सूट और हिजाब में नजर आ रही हैं। वीडियो में पहले वह अपने होटल के कमरे में टीवी पर काबा का खूबसूरत नजारा देख रही होती हैं। बाद में एक्ट्रेस कैमरे पर हाथ रखती है और अब वह काबा के सामने नजर आती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस एक बार काबा को देखती है तो एक बार कैमरे की तरफ। एक्ट्रेस का यह अलग लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

वीडियो को देख यूजर्स ले रहे हैं मजे

हिना खान के इस वीडियो को जहां फैंस काफी पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “इसे कहते हैं 900 चूहे खाकर बिल्ली को हज को चली।” हिंदू और इस्लाम में जमीन आसमान का फर्क है आपको इस्लाम का ए भी नहीं पता तो बेहतर होगा आप ना ही बोले अच्छा होगा इस्लाम कहता है अगर कोई बुराई करे तो उसको रोको पढ़कर देखो इस्लाम को पहचानो इस्लाम को।” एक और ने कहा, “वहां से आने के बाद सुधर जाना और हिजाब पहनंना।” एक और यूजर ने कहा, “स्पोंसर्ड उमरा, सुधर जाओ अभी भी मौक़ा है।”

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026