---Advertisement---

Jaane Jaan Trailer: इस गुनाह को छिपाने के लिए विजय संग इश्क लड़ाएंगी Kareena Kapoor, मर्डर मिस्ट्री में करती दिखेंगी मारधाड़

Jaane Jaan Trailer: विजय वर्मा और करीना कपूर की फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं। लोग फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस ट्रेलर में करीना मारधाड़ करती हुई नजर आ रही है और विजय वर्मा पुलिस वाले के किरदार में एक बार फिर लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आए। इस फिल्म की कहानी वाकई काफी सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2023 2:56 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Jaane Jaan Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Jaane Jaan Trailer: करीना कपूर और विजय वर्मा स्टारर फिल्म ‘जाने जान’ पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म के जरिए ओटीटी पर करीना कपूर डेब्यू करने के लिए तैयार है और कहने में दो राय नहीं है कि उनकी यह फिल्म वाकई काफी मजेदार होने वाली है। मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद शायद आप भी फिल्म की कहानी को जानने के लिए बेताब हो जाएंगे। आप यह ढूंढने लगेंगे कि आखिर किस मर्डर मिस्ट्री में उलझी हुई है करीना कपूर और क्यों उन्हें कई मुसीबत का करना पड़ता है सामना।

इस दिन ओटीटी पर देख सकेंगे यह कहानी

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो यह बाकी काफी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। ट्रेलर में करीना को देख लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वह जिस किरदार में नजर आ रही है वह वाकई काबिले तारीफ है। यह बात सच है कि मर्डर मिस्ट्री में करीना से बेहतर कोई एक्ट्रेस नहीं मिल सकती थी। यही वजह है कि 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

यहां देखें ट्रेलर:-

यह है फिल्म की कहानी

ट्रेलर से कहानी की झलक तो देखने को मिल रही है। जहां तक कहानी की बात करें तो इसमें यह साफ जाहिर है कि करीना कपूर ट्रेलर की शुरुआत में एक मर्डर करती है। हालांकि यह मर्डर करना उनके लिए आसान नहीं था क्योंकि वह पहले इससे बचना चाहती है लेकिन बाद में उन्हें यह कदम उठाना पड़ता है। इस कहानी के इर्द-गिर्द घूमते हैं विजय वर्मा जो एक पुलिस वाले के किरदार में है तो दूसरे जयदीप अहलावत जो करीना कपूर के पड़ोसी के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए विजय हर संभव कोशिश करते हुए नजर आते हैं लेकिन करीना दोनों को अपने प्यार में फंसाती है। वहीं ट्रेलर में विजय और करीना के बीच रोमांटिक सीन को भी दिखाया गया है। वहीं अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाकर करीना का नाम कैसे विजय वर्मा के सामने आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026