---Advertisement---

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer: बहुरूपिया बनकर प्यार को पाने के लिए 3 पत्नियों के चंगुल में फंसे कपिल शर्मा, क्या पुलिस की पकड़ में आएगा ये मोस्ट वांटेड दुल्हा

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer: 3 पत्नियों में फंसे कपिल शर्मा, किस किसको प्यार करूं 2 ट्रेलर को देखकर नहीं रुकने वाली है ऐसी क्योंकि बहुरूपिया बने हुए कपिल के पीछे पुलिस पड़ी हुई नजर आती है। ट्रेलर वाकई मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2025 3:10 अपराह्न

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer: कपिल शर्मा 10 साल के बाद एक बार फिर से एक साथ कई बीवियों के चंगुल में फंस चुके हैं। जी हां, अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए इस बार उन्हें तीन-तीन बीवियां मिलने वाली है। सोशल मीडिया पर किस किस को प्यार करूं 2 ट्रेलर ने खलबली मचा दी और इसे देखकर यूजर्स लोटपोट हो रहे हैं। कहने में कोई शक नहीं है कि बीवियों के बीच फंसे हुए कपिल शर्मा इस बार अपने अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं क्योंकि एक प्यार को पाने के लिए अलग-अलग धर्म की लड़कियों के साथ वह रिश्ता जोड़ लेते हैं।

तीन पत्नियों के बीच फंसे कपिल शर्मा के साथ Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer में हुआ मजेदार खेला

किस किस को प्यार करूं 2 ट्रेलर की शुरुआत में कपिल शर्मा क्रिश्चियन लड़की के साथ शादी करने के लिए फादर के पास पहुंचते हैं। वह कहते हैं कि मैं एक लड़की से प्यार करता हूं और इस वजह से मैं पहले हिंदू से मुस्लिम बना और अब क्रिश्चियन फिर भी वह मुझे नहीं मिली। पूरे ट्रेलर में कपिल शर्मा अपने तीनों बीवियों के बीच फंसे हुए नजर आते हैं लेकिन क्या आखिर में उन्हें उनका प्यार मिलेगा क्योंकि इस बीच तीन शादी करने वाले कपिल शर्मा के पीछे पुलिस भी पड़ी होती है।

क्या पुलिस की पकड़ में आएंगे कपिल शर्मा

जहां तक कपिल शर्मा की किस किस को प्यार करूं 2 ट्रेलर की बात करें तो वे एक साथ तीन बीवियों को वह किस तरह से हैंडल करते हैं। कैसे उनकी जिंदगी बीवियों को एक दूसरे से बचाने के इर्द गिर्द घूमती है और अपनी तीन शादियों का पर्दाफाश ना हो सके इसके लिए वह जद्दोजहद करते हुए नजर आते हैं। अब ऐसे में कुछ ही मिनट के ट्रेलर को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे लेकिन फिल्म रिलीज के बाद यह क्या कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। बहुरूपिया बने हुए कपिल शर्मा के पीछे हाथ धोकर पुलिस पड़ी हुई नजर आती है लेकिन किस-किस को प्यार करूं 2 ट्रेलर ने लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल कर दिया है।

अनुकल गोस्वामी के निर्देशन में बनने वाली किस किस को प्यार करूं 2 में कपिल शर्मा के अलावा लीड एक्ट्रेस के तौर पर हीरा वारीना, त्रिद्धा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान नजर आने वाली है जो 12 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026