---Advertisement---

Priyanka Chopra को जान की नहीं है परवाह, सेफ्टी और सिक्योरिटी रखने के पीछे वजह का किया खुलासा

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा सेक्युरिटी को लेकर इतनी टाइट है हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है और क्यों देसी गर्ल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2026 12:07 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद एक बार फिर से हिंदी सिनेमा में वापसी करने के लिए तैयार है लेकिन इस सबके बीच अपनी फैन फॉलोइंग और लोगों के क्रेज के बावजूद उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं है। जहां एक के बाद एक सेलेब्स को धमकियां दी जा रही है तो वहीं इस सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें कोई नहीं मारेगा और वह इस चीज से बेफिक्र है। फिर भी क्यों वह सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर इतनी स्ट्रिक्ट है। इस बारे में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर जाहिर तौर पर आप हैरान रह जाएंगे।

क्यों सिक्योरिटी रखती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने आसपास सिक्योरिटी को लेकर यह कहती है कि “मुझे अपनी जान की कोई परवाह नहीं है। मुझे कोई मार नहीं डालेगा लेकिन आजकल हर किसी के पास मोबाईल फोन है और मेरे लिए सबसे बड़ी चिंता है। मैं अपनी बेटी के साथ बैठी हूं। आइसक्रीम खा रही हूं तभी मैं देखती हूं कि मेरी वह तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बस इसी चीज से मैं डरती हूं और मुझे इसी परवाह है। मैं नहीं चाहती कि मेरी निजी जिंदगी में कोई दखलंदाजी करें।”

Priyanka Chopra को क्यों नहीं है सेफ्टी की जरूरत

दरअसल 83 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड कैलिफोर्निया में उनके आसपास काफी बॉडीगार्ड दिखे जिस पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा कहती है कि “मेरे पास कोई भी आकर फोटो खींचे इसमें कोई दिक्कत नहीं है और गार्ड जानते हैं कि मुझे अच्छा लगता है जब लोग मुझसे बात करने के लिए आते हैं। मेरे साथ गॉड्स इसलिए होते हैं ताकि कोई मेरी मर्जी के बगैर वीडियो या तस्वीर रिकॉर्ड ना करें।” वह यह मानती है कि बिना पूछे तस्वीर लेने से उन्हें आपत्ति हैं। प्रियंका चोपड़ा कहती है कि उन्हें सिक्योरिटी की कोई जरूरत नहीं है।

बहुत जल्द वाराणसी फिल्म में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी हॉलीवुड प्रोजेक्ट द ब्ल्फ को लेकर चर्चा में है। वहीं वाराणसी में वह महेश बाबू के साथ दिखाई देंगी जो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cannes 2026

मई 14, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026