---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 8: सलमान खान, अभिषेक बच्चन भी ना बचा सके ‘राजा शिवाजी’, 1 हफ्ते में रितेश देशमुख की फिल्म का निकल दम, जानें टोटल कमाई

Raja Shivaji Box Office Collection Day 8: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की कमाई काफी गिर गई है। जिसके कारण इसका बजट निकालना भी मुश्किल होता जा रहा है। बड़े सुपर स्टार भी इस मूवी को नहीं बचाते हुए दिख रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 1:17 अपराह्न

Raja Shivaji Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 8:  बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के करियर की पहली प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने ऑपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। लेकिन बढ़ते दिनों के साथ इसकी कमाई लगातार गिरती चली गई। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन उनके संघर्ष और मराठा साम्राज्य की स्थापना पर आधारित घटनाओं पर बनी हुई है। इसमें लीड रोल में रितेश देशमुख हैं। वहीं, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और फरदीन जैसे बड़े कलाकार हैं। लेकिन रिलीज के एक हफ्ते में फिल्म की कमाई  गिरते हुए 3 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?

‘राजा शिवाजी’ ने बीते दिन शुक्रवार को 3.20 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये कलेक्शन 3882 शोज से हुआ है। भारत में रितेश देशमुख की ये फिल्म 66.23 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसका बजट 160 करोड़ के आस-पास है। ऑपनिंग डे पर इसने 11.35 करोड़ रुपए कमाए थे। तीसरे दिन अभी तक का सबसे ज्यादा 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म रिलीज के आठवें दिन अपने सबसे कम कलेक्शन 3.20 करोड़ पर पहुंच गई है। इस फिल्म को हिन्दी में सिर्फ 70 लाख की कमाई की है। वहीं, मराठी भाषा  में 2.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। मराठा सम्राट को मराठी भाषा में बहुत अधिक देखा जा रहा है। हालंकि इसे स्क्रीन हिन्दी में मराठी भाषा से ज्यादा मिली हैं।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का कलेक्शन क्यों गिरा?

‘राजा शिवाजी’ फिल्म की स्टोरी की बात करें तो फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्षों के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें शिवाजी महाराज के द्वारा मुगलों और आदिलशाही के साथ लड़े हुए युद्धों को दिखाया गया है। उन्होंने अफजल खान के साथ ऐतिहासिक मुकाबला करके मराठा साम्राज्य की नींव रखी और लंबे समय तक शासन किया। राजा शिवाजी फिल्म की कमाई गिरने के कई सारे कारण हैं। कुछ लोगों का मानना है कि, वीएफएक्स कमजोर है। इसके साथ ही कुछ लोग इसे 3 घंटे लंबा बता रहे हैं। इन तीन घंटों में उन्हें फिल्म की रफ्तार स्लो हो गई है। वहीं, कुछ लोग अक्षय कुमार की “भूत बंगला” को इसके खराब प्रदर्शन का कारण मान रहे हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026