---Advertisement---

‘इस कर्ज में मैं डूबना चाहता हूं…’ जेल में बिताए लम्हों को लेकर Rajpal Yadav का बयान फैंस का तोड़ सकता दिल, मौत पर कही ये बात

Rajpal Yadav: भूत बंगला एक्टर भावुक होते हुए जेल में बिताए हुए लम्हों और पूरी दुनिया से मिल रहे प्यार पर जो कहा वह वाकई काफी इमोशनल है। आइए जानते हैं कि पुनर्जन्म और मौत की बात करते क्यों दिखे एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2026 6:22 अपराह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में कॉमेडी फिल्मों की जान कहे जाने वाले एक्टर को फिलहाल राहत मिल गई है। आने वाली फिल्म भूत बंगला के लिए लगातार प्रमोशन में जुटे हुए हैं। जी हां, राजपाल यादव ने हाल ही में जेल में बताए हुए लम्हों के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा कह गए जो उनके फैंस का दिल तोड़ सकता है। कैमरे पर मुस्कुरा कर सबको खुश करने वाले राजपाल यादव ने जो कहा वह वाकई आपको भी इमोशनल कर देगा। राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वह फिर से जन्म लिए हैं और एक बार फिर से बच्चा बन चुके हैं।

राहत को लेकर Rajpal Yadav क्या बोले

दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान जब उनसे यह पूछा जाता है कि क्या आप ठीक है क्योंकि कानूनी दिक्कतें खत्म हो गई है। इस पर राजपाल यादव ने जवाब देते हुए कहा कि “राहत ही है जिंदगी में।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरी दुनिया के कर्जदार है क्योंकि कठिन समय में उनका साथ दिया है।

क्यों कहा खुद को राजपाल यादव ने दुनियाभर का कर्जदार

राजपाल यादव ने कहा, “जब आप किसी स्थिति में आते हैं उस समय वे लोग जिनके लिए आप 20 साल से कम कर रहे हो आपके साथ खड़े होते हैं। चाहे वह बच्चा हो या सीनियर सिटीजन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की। तन मन धन जो भी है वह कर सकते थे उन्होंने मेरा साथ दिया इससे मैं 100 साल छोटा हो गया। मुझे लगता है कि मैं दुनिया भर के इतने सारे लोगों का कर्जदार हूं। यह जो कर्ज है पूरी दुनिया का मेरे ऊपर इस कर्ज में मैं डूबना चाहता हूं।

राजपाल यादव ने बताया नया जन्म

इसके साथ ही राजपाल यादव ने कहा कि मैंने मौत को करीब से देखा है। मैं गंगा में लगभग डूब भी गया था। उस वक्त पर मैं खुद से कहा कि लड़ते रहो ऊपर आने की कोशिश करते रहो।” एक्टर ने कहा कि मैं अलग ही मिट्टी का बना हुआ हूं।
मैं एक फाइटर हूं अपनी जिंदगी में मुझे अपने परिवार और दुनिया भर के कई दूसरे परिवार से सहानुभूति और प्यार मिला है। दुनिया और भारतीय सिनेमा ने मुझे इतना कुछ दिया है और यही मुझे हिम्मत देती है। राहत की सांस चाहिए तभी मैं हंस पाऊंगा और दूसरे को हंसा पाऊंगा। उन्होंने कहा नया जन्म महसूस हो रहा है और मैं बच्चों की तरह महसूस कर रहा हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव बहुत जल्द भूत बंगला में दिखाई देने वाले हैं जो 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसमें अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी नजर आएंगी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026