---Advertisement---

Rajpal Yadav की पत्नी ने इमोशनली ब्लैकमेल कर इस तरह लिए थे 5 करोड़, 14 साल की लड़ाई के बाद लोन देने वाले ने बयां किया दर्द

Rajpal Yadav: राजपाल यादव तिहाड़ जेल से भले ही बाहर हो गए हो लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई है। वहीं इस सबके बीच बिजनेसमैन ने कहा कि पहले वह लोन देने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी राधा ने उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2026 12:31 अपराह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: 9 करोड़ लोन मामले में राजपाल यादव को भले ही अंतरिम जमानत मिल गई हो लेकिन उनकी मुश्किलें अभी भी बरकरार है। वहीं इस सबके बीच रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जहां लोन देने वाले शख्स ने कहा कि पैसे वापस मांगने के लिए उन्हें रोना भी पड़ा था। यह चर्चा में है जहां बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल को लेकर कुछ ऐसा कहा गया जो आपको हैरान कर सकता है। दरअसल इस पोस्ट में बताया गया कि राजपाल यादव से पैसे मांगने के लिए उन्हें रोना भी पड़ा था। इस दौरान कैसे एक्टर की पत्नी ने उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल किया था।

Rajpal Yadav से पैसे लेने के लिए रोने लगा था बिजनेसमैन

Rajpal Yadav just got out of Tihar Jail today on interim bail in that ₹9 crore debt mess, lender says he literally cried begging for his money back but got nothing
byu/Objective-Peanut-666 inBollyBlindsNGossip

रेडिट पर राजपाल यादव को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया कि तिहाड़ जेल में 9 करोड़ के कर्ज के मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर आए हैं लेकिन कर्ज देने वाले का कहना है कि वह अपने पैसे वापस पाने के लिए सचमुच रोए थे लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल का दावा है कि उन्होंने फिल्म की फंडिंग के लिए राजपाल को 5 करोड़ लोन दिए थे। इन्वेस्टमेंट के तौर पर नहीं बल्कि पर्सनल गारंटी और पोस्ट डेटेड चेक पर सीधा लोन दिया था। वह राजपाल यादव से किसी एमपी के तहत मिले थे वहीं जब फिल्म पूरी बन चुकी थी तब उन्होंने पैसे मांगे क्योंकि राजपाल यादव ने कहा कि सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।

राजपाल यादव की पत्नी ने कुछ इस तरह बिजनेसमैन से मांगे पैसे

इस पोस्ट में यह भी बताया गया कि बिजनेसमैन ने पहले लोन देने से मना कर दिया था लेकिन बाद में राजपाल यादव की पत्नी राधा ने उन्हें मनाने के लिए इमोशनल मैसेज भेजने शुरू कर दिए। आखिरकार उन्हें लोन देना पड़ा। एग्रीमेंट में यह साफ तौर पर लिखा था कि फिल्म की सफलता असफलता से कोई लेना देना नहीं है। समय पर चुकाना है चाहे कुछ भी हो जाए। बाद में पेमेंट नहीं हुआ तब बिजनेसमैन राजपाल यादव के घर गए और बच्चों की तरह रो कर पैसे मांगे। पेमेंट की तारीख नई एग्रीमेंट के लिए मिन्नतें की लेकिन जब चेक जारी हुआ तब चेक बाउंस हो गया था। लगातार चेक बाउंस होने और के लंबा खींचने के बाद हालात यहां तक पहुंचा।

9 करोड़ की देनदारी के मामले में राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिल गया है और तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं लेकिन उन्हें 18 मार्च को एक बार फिर से पेश होना है जब उन्हें 6 करोड़ चुकाने होंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026