---Advertisement---

योग दिवस 2026 पर इतिहास रचने जा रही हैं Rakul Preet Singh, जानिए क्या है 21 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का महाभियान

Rakul Preet Singh: फिटनेस को लेकर जुनूनी एक्ट्रेस योग दिवस 2026 पर रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए तैयार है और ऐसे में आइए जानते हैं किस तरह से कठिन आसनों का अभ्यास कर रही हैं जो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2026 11:12 पूर्वाह्न

Rakul Preet Singh
Follow Us
---Advertisement---

Rakul Preet Singh: अगर बॉलीवुड के फिटनेस ट्रिक की बात करें तो निश्चित तौर पर कुछ एक्ट्रेस ऐसी है जो योग को अपना स्कूल मानती है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में 35 वर्षीय रकुल प्रीत सिंह का नाम शुमार है जो अक्सर अपने फैंस को इंस्परायर करने में पीछे नहीं रहती है। वहीं इस सबके बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर वह इतिहास दर्ज करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट की माने तो वह 21 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी में जुट चुकी है और इसके लिए उन्होंने अक्षर योग केंद्र को ज्वाइन किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स जो चर्चा में है।

क्या है योग महाभियान जिससे जुड़ी रकुल प्रीत सिंह

हाल ही में पति-पत्नी और वो दो में नजर आने वाली रकुल प्रीत सिंह ने अक्षर योग केंद्र को ज्वाइन किया है जहां योग दिवस के मौके पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 21 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए उन्होंने हिमालयन सिद्धा अक्षर के मार्गदर्शन में एडवांस और मुश्किल आसनों को सीख रही हैं। इसके लिए वह लगातार प्रैक्टिस में जुटी हुई है वह आसन जो करना लगभग नामुमकिन होता है उस पर रकुल प्रीत सिंह फोकस कर रही हैं।

Rakul Preet Singh किस हद तक योग के लिए कर रही मेहनत

इसके साथ रिपोर्ट की बातें करें तो कहा जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह जिस तरह से ट्रेनिंग कर रही हैं यह इस बात को बताने के लिए काफी है कि अगर लगातार नियम के साथ प्रैक्टिस किया जाए तो योग से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। फिटनेस और योग के जरिए वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी लगाने की तैयारी में जुटी रकुल प्रीत सिंह फिलहाल चर्चा में आ गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि योग दिवस 2026 पर क्या कमाल दिखाती है।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रकुल प्रीत सिंह को आयुष्मान खुराना पति पत्नी और वो दो में देखा गया था। उनके साथ सारा अली खान और वामिका गब्बी भी दिखाई दी थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026