---Advertisement---

Showtime: क्या प्रेग्नेंसी के बावजूद मौनी रॉय पूरा कर पाएगी सपना! इमरान हाशमी की वेब सीरीज में हर सीन में है ट्विस्ट

Showtime: क्या विक्ट्री पर सिक्का जमा पाएंगे रघु शर्मा, ट्रेलर जारी करते हुए हॉटस्टार ने लोगों की बढ़ा दी बेताबी, क्या होने वाला है आने वाले एपिसोड में खास, किस तरह बदलेगी वेब सीरीज की कहानी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2024 3:23 अपराह्न

Showtime
Follow Us
---Advertisement---

Showtime: मौनी रॉय और इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘शोटाइम‘ के चार एपिसोड को देखने के बाद फैंस आगे की कहानी जानने के लिए बेताब हो गए हैं। यह जानने के लिए लालायित है कि क्या विक्ट्री पर एक बार फिर चल पाएगा रघु शर्मा का जादू। क्या महिमा मकवाना को मात देकर इंडस्ट्री में रघु शर्मा अपना सिक्का जमा पाएंगे। इस सब को जानने के लिए आपको और एपिसोड के रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन मेकर्स ने लोगों की बेताबी बढ़ा दी है और हाल में इसका एक ट्रेलर जारी किया है जिसे देखने के बाद तय है कि आने वाले एपिसोड में काफी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

क्या जीत पाएंगे इमरान

Showtime ट्रेलर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं की महिमा मकवाना विक्ट्री पर कब्जा जमा चुकी है और वह इंडस्ट्री में काफी चर्चित नाम हो चुकी है। अचानक मिली विक्ट्री स्टूडियो की जिम्मेदारी उन्होंने जिस तरह संभाला वह वाकई लोगों को प्रेरित कर रहा है और इस बारे में लोग उन्हें बोल भी रहे कि कल तक एक छोटी सी जर्नलिस्ट आज विक्ट्री की मालकिन बन गई। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी का बुरा हाल नजर आ रहा है। अब ऐसे में वह क्या करेंगे देखना दिलचस्प होने वाला है।

मौनी रॉय की जिंदगी क्या मोड़ लेगी

बता दें कि इस वेब सीरीज के बाकी एपिसोड 12 जुलाई को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है लेकिन आने वाले एपिसोड में और हंगामा होने वाला है। एक बार फिर महिमा मकवाना और इमरान हाशमी यानी मामा भांजे की जोड़ी को आमने-सामने देखने के लिए फैंस बेचैन है। लोगों की निगाहें इस बात पर भी है कि क्या मौनी रॉय अपने सपने को पूरा कर पाएगी और उनकी प्रेगनेंसी के साथ क्या होने वाला है क्योंकि पहले के एपिसोड में यह दिखाया गया है कि वह इमरान हाशमी के बच्चे की मां बनने वाली है। दूसरी तरफ उनका हीरोइन बनने का सपना भी है।

ट्विस्ट से भरपूर होगी आगे की कहानी

इस वेब सीरीज की कहानी हर एक किरदार से आपस में जुड़ी हुई है। ऐसे में श्रिया शरन और राजीव खंडेलवाल की जिंदगी में क्या तूफान मचता है यह देखना भी वाकई एक दिलचस्प होने वाला है क्योंकि हीरोइन बनाकर श्रिया फिल्मों में एक बार फिर जादू चलाने के लिए आ रही है जिससे उनके पति यानी राजीव खंडेलवाल क्या करेंगे। इन सब ट्विस्ट को देखने के लिए फिलहाल आपको इस वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026