---Advertisement---

Suhana Khan बनी लाल परी तो ब्लैक ब्यूटी बनकर छाईं Kareena Kapoor, फैशन से इन 3 हसीनाओं ने चलाया जादू

बॉलीवुड की तीन दिवाएं एक साथ इवेंट पर पोज देती नजर आ रही है तो ऐसे में तहलका मचाना तो लाजमी है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुहाना खान, करीना कपूर और कियारा आडवाणी एक साथ खूब खूबसूरत पोज दे रही हैं और इस दौरान उनके स्टाइल से लेकर लुक तक पर लोगों की निगाहें अटक गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2023 10:29 पूर्वाह्न

suhana khan kareena kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: बीती रात मुंबई में एक ब्यूटी ब्रांड के लिए इवेंट आयोजित किया गया था जिसमें बॉलीवुड की दिवाएं कहर ढाती हुई नजर आई। इस दौरान उनकी खूबसूरती से लेकर ड्रेसिंग स्टाइल तक वाकई काफी अलग और खास रहा और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फिलहाल वह ट्रेंड में है। इस लिस्ट में 3 हसीनाओं का नाम टॉप पर शुमार है जो अपने फैशन सेंस से लोगों के बीच तहलका मचा रही हैं। हम बात कर रहे हैं एक इवेंट में कियारा आडवाणी, करीना कपूर और सुहाना खान की जिसे देखने के बाद लोग यह कह रहे हैं कि एक साथ तीन प्रिंसेस।

एक फ्रेम में 3 हसीनाओं का दिलकश अंदाज

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फ्रेम में तीनों हसीनाएं पोज देती हुई नजर आ रही हैं। कहने में दो राय नहीं है कि ये एक से बढ़कर एक अंदाज में दिखाई दी और वह सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने के लिए काफी है। तीनों की फैशन सेंस और स्टाइल देखने लायक है और यही वजह है कि यह वीडियो चर्चा में है।

कियारा के फैशन का नहीं है कोई जवाब

जहां तक लुक की बात करें तो कियारा आडवाणी ने एक को-आर्ड सेट को कैरी किया है जो टू पीस स्टाइल में है। क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने पैंट को कैरी किया। वहीं टॉप में दुपट्टे का स्टाइल डिजाइन किया गया है। इस लुक को एक्ट्रेस ने ग्लोइंग मेकअप और हेयर बन से कंप्लीट किया है। कहने में दो राय नहीं है कि वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

रॉयल लुक में करीना बरपा रही है कहर

जहां तक करीना कपूर के लुक की बात करें तो वह ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में तहलका मचा रही हैं। उनकी ब्यूटी को देख उससे रॉयल और एलेगेंस स्टाइल साफ झलक रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने ओपन हेयर स्टाइल के साथ डार्क आई मेकअप से अपने लुक को खास टच दे रही है।

लाल परी बनकर उतरी सुहाना

वहीं जहां तक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की बात करें तो वह भी अपने अंदाज से लाइमलाइट बटोर रही हैं। बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार सुहाना खान इस इवेंट में रेड ऑफ शोल्डर ड्रेस में कयामत दिख रही है। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ ओपन हेयर स्टाइल से लुक को कंप्लीट किया। उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026