---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 4: क्या कार्तिक आर्यन ने आज तक किसी को नहीं कहा ‘आई लव यू’, देखें अनन्या पांडे ने किस तरह किया रोस्ट

The Great Indian Kapil Show 4: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे द ग्रेट इंडियन कपल शो 4 में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लोग खूब पसंद कर रहे हैं जहां कार्तिक को अनन्या ट्रोल करती हुई दिखी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 28, 2025 3:54 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show 4
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में बहुत जल्द कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली है। जहां तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फिल्म को वह प्रमोट करते हुए देखेंगे लेकिन इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जहां अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन के पहले प्यार को लेकर ट्रोल करती नजर आई। दरअसल कपिल शर्मा के सामने अर्चना पूरन सिंह ने फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन से एक ऐसा सवाल किया जिसके जवाब में अनन्या उन्हें रोस्ट करती हुई दिखी है। आइए देखते हैं वीडियो में क्या है।

कार्तिक आर्यन की क्यों हुई द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में हुई बेइज्जती

दरअसल अर्चना पूरन सिंह तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फिल्म के ट्रेलर को लेकर कहती है कि “आपकी ट्रेलर में आपने कहा कि पहली लड़की जिसे मैं आई लव यू कहूंगा वह आखरी लड़की होगी जिसे मैं आई लव यू कहूंगा। क्या यह आपका रियल लाइफ का भी मंत्र है।” इस पर कार्तिक कहते हैं, “मैं बोलता ही नहीं हूं जब फर्स्ट होगा तब बोल दूंगा।” ऐसे में अनन्या पांडे जवाब देती है, “अब तक नहीं हुआ है।” इस पर कार्तिक और बाकी मौजूद लोग हंसने लगते हैं।

कपिल शर्मा ने ली कार्तिक के प्यार को लेकर चुटकी

वहीं कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में कार्तिक से कहते हैं, “मतलब बिना आई लव यू कहे आप आगे बढ़ जाते हैं अगर कोई आपको आई लव यू कहता है तो आप क्या कहते हैं।” अब ऐसे में इन सवालों का जवाब कार्तिक आर्यन कैसे देंगे और द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में वह क्या धमाका करते हैं इस पर लोगों की नजर होने वाली है।अपकमिंग शनिवार काफी दिलचस्प है। जहां तक बात करें द ग्रेट इंडियन कपिल शो स्टार की तो अब तक 2 एपिसोड को लोगों ने खूब पसंद किया जहां पहले प्रियंका चोपड़ा नजर आई थी तो दूसरे में भारतीय वूमेन क्रिकेटर्स को देखा गया।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026