---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: नामचीन पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा की कपिल शर्मा ने खोली पोल, सिर्फ यहां तक पढ़ी है ये हसीना

The Kapil Sharma Show: ‘दि कपिल शर्मा शो’ एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा में है। शो में एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का देखने को मिल रहा है। इस बीच ‘काली जोट्टा’ के कलाकार, सतिंदर सरताज और नीरू बाजवा अपनी आगामी पंजाबी फिल्म का प्रचार करने के लिए कॉमेडी शो में पहुंचे। इस दौरान वे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 22, 2023 1:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: ‘दि कपिल शर्मा शो’ एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा में है। शो में एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का देखने को मिल रहा है। इस बीच ‘काली जोट्टा’ के कलाकार, सतिंदर सरताज और नीरू बाजवा अपनी आगामी पंजाबी फिल्म का प्रचार करने के लिए कॉमेडी शो में पहुंचे। इस दौरान वे कपिल शर्मा संग जमकर मस्ती करते नजर आए। कपिल शर्मा ने सतिंदर सरताज और नीरू बाजवा की कुछ दिलचस्प और अनसुनी कहानियां भी साझा कीं। ‘द कपिल शर्मा शो’ के इस एपिसोड में नीरू बाजवा ने अपनी एजुकेशन बैकग्राउंड के बारे में खुलासा किया और इस दौरान कपिल शर्मा ने उनकी एजुकेशन को लेकर तंज करते नजर आए।

नीरू संग फ्लर्ट करते नजर कपिल शर्मा

आप इस बात से तो भली-भांति वाकिफ होंगे कि कपिल शर्मा शो में इंडस्ट्री की फीमेल एक्ट्रेसेस के साथ फ्लर्ट करते हैं और ऐसा ही वह नीरू बाजवा के साथ कर रहे थे। कपिल ने उससे पूछा, “नीरू, आपके जितनी खूबसूरत लड़कियां कहां मिलती हैं कौनसे कॉलेज में होती हैं ये क्योंकि हमारे में तो नॉर्मल वाली ही होती थी बस तो आप लोगो को सरकार ने अलग जमीन दी हुई है या क्या है।” नीरू ने कहा, “आपके यहां भी होंगी बस आपने ध्यान नहीं दिया।” कपिल ने आगे उससे उसके कॉलेज के बारे में पूछा और नीरू ने उसकी शिक्षा के बारे में बताया कि वह कभी कॉलेज नहीं गई। नीरू ने कहा, “मैं तो खुद 10वीं पास हूं। कभी कॉलेज गई ही नहीं हूं।”

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सतिंदर सरताज को लेकर कपिल शर्मा ने किया खुलासा

कपिल शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि सतिंदर सरताज अपने एल्बम के रिलीज होने से पहले ही पॉपुलर हो गए थे। कपिल ने कहा, “सतिंदर पाजी एक दोस्त के शो में गए और वहां पता नहीं कैसे ये (सई) गाना गया और ये सबको पसंद आया और पाजी हिट हो गए।” कपिल ने सतिंदर सरताज से भी इस गाने को परफॉर्म करने का अनुरोध किया और उन्होंने सूफी वाइब्स से माहौल को रंगीन बना दिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चर्चा में है।

यहां देखें Video:-

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026