---Advertisement---

‘फ्रैक्चर’ के बाद फिर हॉस्पिटल पहुंची Urvashi Rautela तो लोग क्यों उड़ा रहे मजाक! प्रिंटेड को-ऑर्ड में मुंह छिपाती आई नजर

Urvashi Rautela: अस्पताल से झलक शेयर कर फंसी उर्वशी रौतेला हुई इस हाल में स्पॉट तो कैमरे से मुंह छिपाती दिखीं एक्ट्रेस। सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2024 11:39 पूर्वाह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में ‘घुसपैठिया’ फिल्म में नजर आने वाली उर्वशी फैंस के दिलों को जीतना जानती हैं लेकिन यह भी सच है कि वह अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करती है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने एक झलक शेयर की थी जिसमें उनके कटी उंगली की झलक दिखाई दी थी। वहीं इस वीडियो में दिखाया गया था कि वह अस्पताल में एडमिट है और वह ऑक्सीजन मास्क लगाई हुई है। इस वीडियो पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। वहीं इस सबके बीच एक और वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसमें उर्वशी की झलक दिखाई देती है।

इस हाल में दिखीं Urvashi Rautela

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में उर्वशी रौतेला प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही है। इस दौरान उनके बिखरे हुए बाल और अस्त व्यस्त हालत को देखकर यह साफ जाहिर है कि वह पैप्स को कुछ भी बोलना नहीं चाहती हैं। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि उनसे पैपराजी पूछते हैं कि कैसी हो मैडम तो वह इशारे से कहती है कि बढ़िया। इस दौरान वह अपने सिर पर हाथ रखी नजर आती है।

क्यों लोग भड़क उठे

बता दें कि बीते दिन उर्वशी रौतेला ने अपनी एक झलक लोगों को दिखाई थी। जहां वीडियो में वह अस्पताल में बैठी नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैपश्न में लिखा मेरे लिए प्रार्थना करो। लेकिन इस वीडियो को देख लोगों का कहना है कि एक मामूली सी चोट उंगली में लगने पर वह अस्पताल पहुंच गई तो कई लोग इसे ओवर एक्टिंग और ड्रैमेटिक बता रहे हैं।

चर्चा में रहती है उर्वशी

गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला कभी ऋषभ पंत के साथ रिलेशनशिप को लेकर तो कभी अपने अलग अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। फैंस उनके फैशन चॉइस को काफी पसंद करते हैं लेकिन ट्रोल होने के मामले में भी कोई जवाब नहीं है। कुछ समय पहले यह खबर आई थी की शूटिंग के दौरान उर्वशी का गिरने की वजह से फ्रैक्चर हुआ था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deep Vein Thrombosis

मई 14, 2026

Cancer

मई 14, 2026

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Abhishek Bachchan

मई 14, 2026

Dehradun News

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026