---Advertisement---

Viral Video: प्रियंका और मालती से दूर नहीं रह सके निक जोनस! ऑल व्हाइट लुक में भारत पहुंचे ‘जीजू’

Viral Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा को आज दुनिया जानती है। कुछ दिन पहले उन्हें उनकी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका और मालती के बिना निक जोनस भी नहीं रह सके। यही वजह है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2024 10:48 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा को आज दुनिया जानती है। कुछ दिन पहले उन्हें उनकी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका और मालती के बिना निक जोनस भी नहीं रह सके। यही वजह है कि वह भी कुछ ही दिनों के बाद इंडिया आ गए हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निक को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अपने स्टाइलिश फंकी लुक से निक लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हुए और फैंस के बीच सुर्खियों में आ गए हैं।

निक जोनस को फंकी लुक में किया गया स्पॉट

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी की कैमरे उस समय अटक गई। जब एयरपोर्ट पर निक जोनस को स्पॉट किया गया इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति ऑल व्हाइट लुक में नजर आए। उन्होंने अपने स्टाइलिश फंकी लुक को एक बैग और शूज से कंप्लीट किया। पैपराजी को देख निक ने खूब पोज भी दिए और फिर स्माइल देते हुए गाड़ी में जाकर बैठ गए। वीडियो को देखने के बाद फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

स्माइल देकर पैप्स से मिले निक

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खूब इंप्रेस होंगे। निक को देखते ही पैप्स ‘जीजू-जीजू’ चिल्लाने लगे। वहीं इस मोमेंट को हॉलीवुड सिंगर ने खूब इंजॉय किया। कहा जा रहा है अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती से मिलने के लिए वह पहुंचे हैं। वहीं कुछ रिपोर्टर्स में यह भी कहा जा रहा है कि अब निक अपनी पत्नी और बेटी के साथ होली का त्योहार यहीं मनाएंगे। देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर निक और प्रियंका कैसे मनाते हैं होली।

चर्चा में रहते हैं निक और प्रियंका

एक पॉपुलर ज्वैलरी ब्रांड के इवेंट में शामिल होने के लिए प्रियंका भारत आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में खूब नाम काम रही है वहीं निक अपने कंसर्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026