---Advertisement---

Health Tips: कैंसर वाले मरीजों के लिए खुशखबरी, जल्द मार्केट में उपलब्ध होगी इसकी वैक्सीन

Health Tips: भारत देश में जल्द ही कैंसर जैसी भयानक बीमारी से बचने के लिए अस्पतालों में इसकी वैक्सीन भी उपलब्ध हो जाएगी।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 2, 2023 1:54 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: कैंसर बीमारी को दुनिया की सबसे भयनंकर बीमारी माना जाता है। इस बीमारी का नाम सुनते ही लोगों के मन में अलग सा डर बनाना शुरू हो जाता है। हर साल इस बीमारी के चलते कई लोगों की मौत हो जाती हैं। इस बीमारी की सबसे गंभीर समस्या यह है कि शुरूआती लेवल पर इस बीमारी को पहचान बाना बहुत मुश्किल होता है। जिसकी वजह से लोगों को पहले कोई दिक्कत नहीं होती हैं। लेकिन जैसे ही यह बीमारी अपने आखिरी और हाई लेवल पर पहुंचती है, तो इस बीमारी से मरीज पूरी तरह से ग्रस्त हो चुका होता है। जिस वजह से कई बार उसे बचाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब जल्द ही इस कैंसर जैसी महाबीमारी से मरीजों को बहुत चैन की सांस मिलने वाली है।  

यह भी पढ़ें : Health Tips: हजार बीमारियों में काम आता है यह रामबाण , इस मानसून इन जूस का करें सेवन

कैंसर वैक्सीन का चल रहा है ट्रायल

जल्द ही इस कैंसर बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पतालों में इसकी वैकसीन उपलब्ध हो जाएगी। आजकल इस वैक्सीन को बनाने के बारे में सोचकर काफी रिसर्च और ट्रायल भी चल रहे हैं। विदेशो में तो इस कैंसर बीमारी की वैक्सीन का आखिरी लेवल में भी ट्रायल पूरा हो चुका है। इस रिसर्च के चलते वैक्सीन को बनाने का फॉर्मूलेशन, इम्यूनोस्टिमलुरी और सहायक जैसी हाई लेवल चीजों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। आजकल हो रही रिसर्ट और ट्रायल को देखने के बाद एक्सपर्ट लोगों का मानना है कि आने वाले समय में इस खतरनाक बीमारी का भी इलाज करना आसान हो जाएगा।

कीमोथेरेपी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक

अभी तक कैंसर का कोई कठोर इलाज नहीं मिलने के चलते डॉक्टर्स कीमौथेरेपी और रेडियोथेरेपी की मदद से अपना इलाज को पूरा करते हैं। लेकिन वैक्सीन आ जाने के बाद इस तरह की थेरेपी पर रोक लग सकती है। इन तरह की कीमोथेरेपी से लोगों की हेल्थ लाइफ पर बुरा असर पड़ता है। इस थेरेपी को करने से मरीज के अच्छे सेल्स भी प्रभावति होने लगते हैं। लेकिन कैंसर के इस ट्यमूर को शरीर से हटाने के लिए सर्जरी का कराना बहुत जरूरी है।

वैक्सीन के चलते मरीजों पर क्या होगा असर

जल्द ही भारत देश में कैंसर बीमारी की वैक्सीन आने से मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल सकती हैं। इस बीमारी से हर साल कई लाखों लोग चपेट में आते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं। इस वैक्सीन का उपयोग करने से शरीर में मौजूद कैंसर सेल्स को बड़ी आसानी से पहचाना जा सकता है। साथ ही यह मरीज के इम्यून सिस्टम को काफी मजबूत भी बनाता है।

दो तरह की वैक्सीन का होगा निर्माण

जल्द ही कैंसर वैकसीन के आने से कैंसर से पीड़ित मरीजों को आराम मिलने वाला हैं। कैंसर वैक्सीन में दो तरह की वैकसीन उपल्ध होगी। जिसमें मेडिकल वैकसीन और निवारक टीका शामिल होंगे। यह दोनों टीके मरीजों को उनकी स्थिती को देखने के बाद दिए जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026