---Advertisement---

Morning Food: खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, आंतों के साथ पूरे शरीर हो जाएगा खराब!

Morning Food: खानपान से हमारे स्वास्थ्य पर खूब असर पड़ता है। यह बात भी मायने रखती है कि आप किस समय क्या खा रहे हैं। खाली पेट भूलकर भी कुछ चीजें नहीं खानी चाहिए। ये आंतों को बेहद नुकसान पहुंचा कर जानलेवा बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2023 6:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Morning Food: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत और खानपान का ध्यान रखना मुश्किल भरा काम है। साथ ही सही जानकारी न होने की वजह से कई बार जिन चीजों को हम सेहत के लिए अच्छा मानकर खा रहे होते है वही चीजें दरअसल हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे है जिनमे भरपूर मात्रा में फाइबर होता है पर ये हमारी आंतों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती है। स्वस्थ जीवन के लिए आप आज से ही इन चीजों से परहेज करना शुरू कर दें क्योंकि ये आपके आंतों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

सेब को खाने से करें परहेज

कहते है रोजाना एक सेब का सेवन हमें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है पर बता दें, खाली पेट सेब खाना परेशानी पैदा कर सकता है। सेब में काफी ज्यादा फाइबर होता है , आंतों को इसे पचाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है।

Also Read: HEALTH TIPS: कहीं फल-सब्जियां धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, ये तरीका बीमारियों से रखेगा कोसों दूर

कच्ची सब्जियां का ना करें सेवन

सुबह सुबह खाली पेट कच्ची सब्जी खाने को कुछ लोग अच्छा मानते है पर इनमे काफी अधिक सेल्यूलोज है जिसे पचाने के लिए आंतों में एंजाइम का अच्छी मात्रा में होना जरूरी है वरना गैस और ब्लॉटिंग के साथ-साथ पेट दर्द बन सकता है।

इनुलिन पाउडर को ना खाएं

बेहद अधिक मात्रा में फाइबर से भरपूर इनुलिन पाउडर बाजार में आजकल खूब बिक रहा है लेकिन ये हमारी आंतों के लिए बर्दाश्त से बाहर की चीज है। इसे खाने से पेट में दर्द होने लगता है क्योंकिन्य एक तरह का फ्रुक्टोओलिगोसैकैराइड है।

स्वीटनर से करें परहेज

डायबिटीज और शुगर के मरीज अगर स्वीटनर का इस्तेमाल करें तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है । अधिक मात्रा में स्वीटनर का सेवन करने से पेट दर्द , पेट फूलना जैसी समस्या हो सकती है क्योंकि ये भी आंतों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं होता।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026