---Advertisement---

Colors में भी होते हैं Nutrients, जानें कौन से रंग की सब्जियों और फलों को खाने से मिलते हैं बड़े फायदे

Nutrients in Colors: हम सभी जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए न्यूट्रिएंट्स की काफी ज्यादा जरूरत होती है। हमारे भाजन में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हमारे भोजन में मौजूद न्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं और साथ ही हमें रोगों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अलग-अलग खाद्य पदार्थों में ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 19, 2023 1:13 अपराह्न

Nutrients in Colors
Follow Us
---Advertisement---

Nutrients in Colors: हम सभी जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए न्यूट्रिएंट्स की काफी ज्यादा जरूरत होती है। हमारे भाजन में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। हमारे भोजन में मौजूद न्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं और साथ ही हमें रोगों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अलग-अलग खाद्य पदार्थों में अलग-अलग पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग खाद्य पदार्थों में नेचुरल कलर्स के कारण भी पोषक तत्व मिलते हैं। तो बता दें कि ये सच है कि नेचुरल कलर्स के आधार पर भी आपके भोजन में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। चलिए जानते हैं किस रंग के खाद्य पदार्थों में कौन से पोषक तत्व होते हैं।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

लाल रंग के फलों और सब्जियों में होते हैं ये फायदे

लाल रंगे के फल और सब्जी एंथोसायनिन और लाइकोपेन पाया जाता है जो दिल को सही ढंग से काम करने में मददगार साबित होते हैं। इसके साथ ही लाल रंग के फल और सब्जियां कैंसर से लड़ने में भी मददगार होते हैं। इनमें फॉलफेनॉल भी पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।

सफेद रंग के फल और सब्जियों में मिलते हैं ये पोषक तत्व

सफेद रंग के फल और सब्जियां हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। फूल गोभी, मूली, प्याज और मशरूम, लहसुन आदि सफेद रंग की सब्जियों में गिनी जाती हैं। इस रंग की सब्जियों में मौजूद सल्फर लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है। लहसुन में एलिसिन एंजाइम पाया जाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।

हरे रंग के हैं ये फायदे

हरे रंग की सब्जियों और फलों में क्लोरोफिल पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इनमें कैल्शियम भी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है। बता दें कि पत्तागोभी और ब्रोकली में इंडोल्स पाए जाते हैं जो हार्मोंस को संतुलित करने में मददगार साबित होते हैं।

पीले-नारंगी रंग की सब्जियों और फलों के फायदे

बता दें कि पीले और नारंगी रंग की सब्जियों और फलों में बीटा कैरोटीन होती हैं जो आंखों की बीमारी से बचाती है। इसमें ल्यूटीन पाया जाता है जो आंखों को रोशनी को और भी बढ़ाता है। इसके साथ ही पीले और नारंगी रंग के फलों और सब्मेंजियों मे विटामिन सी और पोटैशियम पाया जाता है। पपीते में पेप्सिन पाया जाता है जो वजन को कंट्रोल करता है।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

सितम्बर 15, 2026

Fatty liver

सितम्बर 14, 2026

Health Tips

सितम्बर 14, 2026

Health Tips

सितम्बर 13, 2026

Heart Health

सितम्बर 10, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 9, 2026