---Advertisement---

Summer Drink: लू की छुट्टी कर देगा ये जादुई हरा ड्रिंक, बच्चों को भीषण गर्मी में कूल रखने के लिए ऐसे बनाएं

Summer Drink: गर्मियों में लू से बचने के लिए हरे आम के पन्ने की स्पेशल ड्रिंक बना सकते हैं। ये हेल्थ के लिए बहुत जरुरी होती है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। शेफ के द्वारा इसकी सरल रेसिपी बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 5:50 अपराह्न

Summer Drink
Follow Us
---Advertisement---

Summer Drink: गर्मी अपने पूरे चर्म पर पहुंच गई है। जिसके कारण बच्चों से लेकर बड़ों में लू , डिहाइड्रेशन और इम्यूनिटी कमजोरी जैसी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आप भी अपने परिजनों को इस भीषण गर्मी के मौसम में  बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो ये खास ड्रिंक बना सकते हैं। कच्चे आम से बनी ये हरी ड्रिंक एक नहीं अनेक बीमारियों पर कहर बनकर टूटती है। क्योंकि इसमें विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे तमाम सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को गंभीर समस्याओं से बचाते हैं।

लू से बचाएगी ये खास हरी ड्रिंक

शेफ छाया के द्वारा इस जादुई ड्रिंक को बनाने की रेसिपी बताई जा रही है। कच्चे आम का पन्ना गर्मी के मौसम में बहुत ही लाभकारी होता है। इसको कच्चे आम, पुदीना, हरी मिर्च और नींबू के मिक्सचर से तैयार किया जाता है। शेफ का कहना है कि, कच्चे आम में कट लगााकर प्रेशर कुकर में उबाल लेना है। इसके बाद इसे बारीक मैश कर लेना है। इस दौरान गुठली निकाल लेनी है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-ChefChhaya

इसके बाद एक मिक्सी जार में कुछ बर्फ के टुकड़े डालने हैं फिर सफेद इलाइची, सौंफ, नमक, काली मिर्च, काला नमक, पुदीना, हरी मिर्च के साथ थोड़ सा हरा रंग डालेंगे। इस पूरे मिश्रण को अच्छे से पीस लेंगे। इसके बाद पीसे हुए आम को बर्फ या ठंडे पानी के साथ मिक्स करके उसमें ये सारा मसाला डाल देना है। इस ड्रिंक को बारीक कटे हुए नींबू के साथ सर्व करें। ये हरी ड्रिंक बेहद स्वादिष्ट और एनर्जी से भरी होती है। इसे हर आयु वर्ग के लोग पी सकते हैं। गर्मी में डिहाईड्रेशन और लू से बचाने का काम करती है।

Summer Drink कैसे करती है बॉडी को फायदा?

कच्चे आम का पन्ना गर्मी में बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद सोडियम, पोटैशियम और क्लोराइड और मिनरल्स शरीर को एनर्जी देते हैं। इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। जिसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है। ये शरीर के तापमान को कंट्रोल रखता है। ये हरा ड्रिंक डिहाइड्रेशन से बचाव का सबसे बेस्ट तरीका है। धूप में जाने से पहले और बाहर से आने के कुछ देर बाद आप इस स्वादिष्ट  ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026