---Advertisement---

Breaking News! दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को ईडी ने किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची आप!

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी। वहीं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने यह साफ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री है और बने रहेंंगे। वहीं अब सियासत भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इसका सीधा ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 21, 2024 9:50 अपराह्न | Updated: मार्च 22, 2024 12:25 पूर्वाह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी। वहीं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने यह साफ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री है और बने रहेंंगे। वहीं अब सियासत भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इसका सीधा आरोप बीजेपी पर लगाया है। खबरों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को आज ईडी के मुख्यालय में ही रखा जाएगा। और फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री अतिशी ने क्या कहा?

आप नेता आतिशी का कहा कि, “हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है… हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है।” . हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।”

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 5 August 2026

अगस्त 4, 2026

Rain Alert 5 August 2026

अगस्त 4, 2026

कल का मौसम 5 August 2026

अगस्त 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 4, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 4, 2026

Namo Bharat Train

अगस्त 4, 2026