---Advertisement---

Arvind Singh Mewar: 50000 करोड़ की संपत्ति के मालिक…उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के जनक, अंतिम यात्रा पर दोस्त की भावुक बातें

Arvind Singh Mewar: अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर उनके मित्र और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं उनके साथ पढ़ा। वहीं अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर उदयपुर के राजघराने और शहर में शोक की लहर है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 17, 2025 9:50 पूर्वाह्न

Arvind Singh Mewar
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Singh Mewar: राजस्थान के उदयपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। जिसमें पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन की पुष्टि हुई है। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लंबी बीमारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका अपने निवास स्थान सिटी पैलेस में इलाज चल रहा था। रविवार (16 मार्च) की सुबह वे सांसारिक सुखों को त्याग कर परमधाम चले गए। 81 वर्षीय Arvind Singh Mewar महाराणा प्रताप के वंशज थे। वे एचआरएच होटल समूह के चेयरमैन भी थे। सोमवार सुबह 7 बजे से सिटी पैलेस में उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए जा सकेंगे। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे शंभू पैलेस से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, दिल्ली गेट होते हुए महासतिया पहुंचेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Arvind Singh Mewar के निधन पर मित्रों ने जताया शोक

वहीं Arvind Singh Mewar के निधन पर उदयपुर के राजघराने और शहर में शोक की लहर है। परिवार और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वे जिंदगी की जंग हार गए। अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर उनके मित्र और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं उनके साथ पढ़ा।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर दुख जताते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, “मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज के रूप में उन्होंने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। उनका योगदान और प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दे।”

अरविंद सिंह मेवाड़ की कुल संपत्ति

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को सिटी पैलेस उदयपुर में हुआ था। वे उदयपुर के पूर्व महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उन्होंने मेवाड़ की संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Arvind Singh Mewar की संपत्ति की कीमत करीब 50 हजार करोड़ रुपये है। हालांकि, इस संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसमें चाचा-भतीजे के बीच की लड़ाई चर्चा का विषय रही है।

ये भी पढ़ें: Amazon, Flipkart, Meesho, Myntra और BigBasket से ऑनलाइन शॉपिंग से पहले पढ़ लें ये ख़बर… वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026