---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 21st June: पार्टनर के साथ खींचतान पड़ सकती है भारी, भाषा पर संयम रखें इस राशि के जातक

Aaj Ka Rashifal 21st June: कई राशि के जातकों की आज परेशानियां बढ़ सकती है। जबकि कईयों को आज धन लाभ होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 21, 2023 12:01 पूर्वाह्न | Updated: जून 21, 2023 1:48 अपराह्न

Horoscope Today 20th June 2023
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 21st June: ज्योतिष गणना के मुताबिक 21 जून 2023, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा ? किन जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी ? साथ ही आज किन चीजों से आपको दूर रहना चाहिए ? आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यहां पढ़िए आज का (Rashifal in Hindi) राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज जॉब में परफार्मेंस सुखद है. शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। सेहत भी खराब हो सकती है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा। अगर आपका कोई कार्य रुक गया था तो वह आज किसी पड़ोसी की सहायता से पूरा होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए और दोनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के जो प्रयास कर रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। जो युवा काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें मित्र की सहायता से रोजगार मिलेगा। रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आज धन का व्यय हो सकता है। जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं वह अपने परिवार वालों से मिलने आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज छोटी यात्रा पर दी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। यात्रा के दौरान किसी से भी मुलाकात होगी, जो आपको आप की बढ़ोतरी कराने में काफी सहायता करेंगे। व्यर्थ के झगड़ों से बचें। फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए समय अनुकूल है, परंतु खर्चे पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों की सहायता से आय के भी कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी बड़े सदस्य के द्वारा आज आपको कुछ अपशब्द सुनने पड़ सकते हैं, जिससे आप थोड़ा सा नाराज दिखेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में स्थान परिवर्तन देखने को मिल सकता है। अगर आप अपनी किसी प्रॉपर्टी को बेचना चाहते हैं, तो समय अच्छा है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। किसी परिचित की सहायता से आय में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत अच्छी रहेगी, हड़बड़ी में कोई निर्णय ना लें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वह व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे। घर की साज-सज्जा पर भी काफी धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने खर्चों को बचत बनाकर करना होगा। किसी छोटी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेगे। आस पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचें। गृह कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk से मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री, भारत में Tesla फैक्ट्री पर लगेगी मुहर!

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको सरकारी क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपका धन कहीं फस गया था तो वह भी आपको प्राप्त होगा। आप जो कार्य कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। किसी पड़ोसी की सहायता से आय के अवसर भी प्राप्त होंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिससे मन पसंदीदा कार्यों को करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, सभी परिचितों व रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा नहीं तो रिश्तो में मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी के भी कहे में आकर कोई निवेश ना करें। आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। नौकरी में आपको स्थान परिवर्तन देखने को मिल सकता है। किसी परिचित की सहायता से आपको नई नौकरी का भी ऑफर आएगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। पिताजी के द्वारा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जॉब कर रहे जातक जॉब में दिए गए कार्यों को समझ से पहले पूरा करेंगे। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलेगा। आपकी वाणी आपको लाभ प्रदान करें। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं, उन्हें शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे जातक भी व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। रिलेशनशिप में थोड़े और एफर्ट्स डालने की जरूरत है। पार्टनर के लिए टाइम निकालें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। अचानक से आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो यात्रा आपके लिए ठीक ठाक रहेगी। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आज लालच और इनसिक्योरिटी जैसी नेगेटिव सोच से दूर रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप धन को लेकर वाद विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा मिली सुखद समाचार से परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा। अगर आपका धन कहीं फस गया है तो वह भी आपको वापस मिलेगा। मकान, प्लॉट को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आय में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें।

ये भी पढ़ें: PM Modi के अमेरिका दौरे का क्रेज, न्यूजर्सी के एक रेस्तरां ने बना डाली स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली, खूब पसंद कर रहे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026