---Advertisement---

IPL 2024 KKR vs SRH Final: हैदराबाद पर हावी रही गेंदबाजी, क्या ऑरेंज आर्मी कर पाएगी कमबैक?

IPL 2024 KKR vs SRH Final: हैदराबाद और कोलकाता के बीच जबरदस्त मैच में आज केकेआर की बॉलिंग यूनिट काफी दमदार रही है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: मई 26, 2024 10:30 अपराह्न

IPL 2024 KKR vs SRH Final
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 KKR vs SRH Final: हैदराबाद और कोलकाता के बीच जबरदस्त मैच में आज केकेआर की बॉलिंग यूनिट काफी दमदार रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने खिताबी मुकाबले में हैदराबाद को 113 रनों पर समेट दिया। इस दौरान कोलकाता के गेंदबाज काफी हैदराबाद पर पूरी तरह से हावी नज़र आए और सनराइजर्स को रन बनाने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया।

आंद्रे रसेल ने चटकाए 3 विकेट

इस पूरे मैच के दौरान कोलकाता जहाँ हैदराबाद पर हावी नज़र आई, इसमें कोलकाता के पावर स्टार आंद्रे रसेल का अहम योगदान रहा। उन्होंने आज अपने 2.3 ओवर के स्पेल में 3 विकेट चटकाए और मात्र 19 रन दिए। रसल मसल ने इस दौरान हैदराबाद की पारी को धीरे-धीरे संभालने की कोशिश करने वाले एडेन मार्करम को अपने स्पेल के दूसरी हीं गेंद पर आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने अब्दुल समद और कप्तान पैट कमिंस को आउट करके अपना लोहा मनवा लिया।

कोलकाता के सभी गेंदबाजों को मिला विकेट

इस पूरे मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद पर इस कदर हावी रही कि सभी गेदबाजों को विकेट मिला। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद के बल्लेबाज कोलकाता को अपना विकेट खुद दे रहे हैं या खैरात में बाँट रहे हैं। केकेआर की ओर से कुल 6 गेदबाजों ने बॉलिंग की है, जिसमें आंद्रे रसेल को 3, हर्षित राणा और मिचेल स्टार्क को 2-2 और वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले।

इस साल IPL 2024 का सबसे हाइएस्ट स्कोर बनाने वाली टीम को खिताबी मुकाबले में कोलकाता के बॉलर्स ने मात्र 113 रनों पर रोक दिया। यह टीम के कंसिस्टेंसी और कन्फिडेंस को दिखाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026