---Advertisement---

Nikki Murder Case: घुमाने के बहाने निक्की को कार में बैठकर की हत्या, 40 KM तक लाश के साथ दिल्ली की सड़कों पर घुमाई गाड़ी

Nikki Murder Case: दिल्ली से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रावं गांव में रहने वाले साहिल ने 2018 में हरियाणा के झज्जर से रहने वाली निक्की यादव से दोस्ती की थी धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदलने लगी और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 15, 2023 2:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nikki Murder Case: दिल्ली से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रावं गांव में रहने वाले साहिल ने 2018 में हरियाणा के झज्जर से रहने वाली निक्की यादव से दोस्ती की थी धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदलने लगी और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इन दोनों के प्यार के बीच साहिल के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। यह लड़ाई झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ने लगा कि साहिल ने निक्कीकी हत्या कर दी ‌।

गाड़ी में गला घोटकर की हत्या

शादी की जानकारी मिलने के बाद निक्की और साहिल का झगड़ा होता रहता था। इसके बाद साहिल निक्की को फोन करके कहा कि आज कार में घूमने चलते हैं। घूमने जाने के बहाने साहिल ने कार में ही निक्की का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि साहिल निक्की की लाश को ड्राइवर के बगल वाली सीट पर रखकर 40 किलोमीटर तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा।

Also Read: Lok Sabha Election 2024 पर विपक्ष की गोलबंदी शुरु,तेजस्वी ने सीएम केजरीवाल से की दिल्ली में मुलाकात, जानें कैसे किया BJP पर वार

ढ़ाबे के फ्रीजर में रखी लाश

निक्की की हत्या करने के बाद साहिल ने 10 फरवरी को किसी और लड़की के साथ शादी कर ले। बता दे कि, साहिल ने 4 दिन तक निक्की की लाश को ढ़ाबे के फ्रीजर में रखा था। इसके बाद जब निक्की के घर वालों से निक्की की तीन-चार दिन तक बात नहीं हो पाई तो उन्होंने क्राइम ब्रांच में मौजूद अपने एक जाने वाले पुलिसकर्मी को इस बात की जानकारी थी।

साहिल ने बताया अपना मास्टर प्लान

इसी बीच पुलिस की पूछताछ के दौरान साहिल उसने बताया कि, वह कैसे निक्की की लाश को ठिकाने लगाने वाला था। साहिल ने बताया कि, उसने सोचा हुआ था कि अपनी शादी के बाद में निक्की के लाश ढाबे में रखे फ्रीजर से निकालकर एक सूटकेस में भरेगा और फिर उसे किसी दूर राज्य में छोड़ आएगा इससे पुलिस भी उसी नहीं पकड़ पाएगी। ऐसा ना हो सका उसके शव को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Also Read: IND vs AUS: दिल्ली के मैदान पर Cheteshwar Pujara खेलेंगे अपना 100 वां मैच, PM Modi से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, देखें फोटो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026