---Advertisement---

Sonia Gandhi के जन्मदिन पर PM मोदी और कई राज्यों के CM ने दी बधाई, जानें कैसा रहा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का राजनीतिक सफर

Sonia Gandhi Birthday: 9 दिसंबर यानी आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 9, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Sonia Gandhi Birthday:
Follow Us
---Advertisement---

Sonia Gandhi Birthday: 9 दिसंबर यानी आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है। इसमें तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के साथ तमिलनाडु सीएम एम के स्टॉलिन, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जैसे दिगग्ज नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अन्य नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है। ऐसे में आज सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके राजनीतिक सफर के बारे में बताएंगे।

पीएम मोदी के साथ कई वरिष्ठ नेताओं का बधाई संदेश

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी बधाई दी है। पीएम ने लिखा कि “जन्मदिन के मौके पर सोनिया गांधी जी को मेरी शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।” वहीं राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लिखा कि “भारतीय जनमानस के अधिकारों की सशक्त ध्वनि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से बधाई संदेश में लिखा गया कि “सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका समर्पण, त्याग और दूरदृष्टि कांग्रेस परिवार की मजबूती है। आप स्वस्थ और खुश रहें, मेरी यही प्रार्थना है।” वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से बधाई देते हुए लिखा गया कि “कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई संदेश दिया है। इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस नेत्री के सफल एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की है।

सोनिया गांधी का राजनीतिक सफर

सोनिया गांधी भारतीय राजनीति की सफल महिला नेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था। वो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी होने के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू भी हैं। उनके राजनीति के शुरुआत वर्ष 1990 के दशक में हुई और वो 1998 में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस की अध्‍यक्ष चुनी गईं। वहीं 1999 में उन्होंने लोकसभा (अमेठी और बेल्लारी से) का चुनाव भी लड़ा और अटल बिहारी सरकार के दौरान वर्ष 2004 तक नेता प्रतिपक्ष रहीं। सोनिया गांधी के मजबूत नेतृत्व में ही कांग्रेस ने 2004 और 2009 लोकसभा का चुनाव जीतकर केन्द्र में अपनी सरकार बनाई थी। इस दौरान वो कांग्रेस समर्थित संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष भी रहीं। सोनिया गांधी अभी यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं जो कि कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026