---Advertisement---

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के शक्तिपुर में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर रामनवमी के अवसर पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2024 9:54 पूर्वाह्न

West Bengal News
Follow Us
---Advertisement---

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर रामनवमी के अवसर पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। यह घटना शक्तिपुर इलाके की बताई जा रही है घटना उस वक्त हुई जब एक समूह रामनवमी के त्योहार पर जुलूस का नेतृत्व कर रहा था। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। इसके लेकर बीजेपी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है।

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री के भड़काऊ भाषण के कारण पश्चिम बंगाल राज्य में विभिन्न स्थानों पर रामनवमी के जुलूसों को बाधित किया गया और उन पर हमला किया गया, जिससे उपद्रवियों को सफलतापूर्वक उकसाया गया, जिन्हें आश्वासन दिया गया था कि कानून प्रवर्तन एजेंसी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी क्योंकि उनके हाथ बंधे हुए हैं। रामनवमी पर सीएम के सार्वजनिक रुख पर एक दिन, जो उनके अनुसार, दंगा करने का दिन है।

उन्होंने ने आगे लिखा कि मैंने माननीय राज्यपाल को पत्र लिखा है डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने उन्हें 17.04.2024 को राम नवमी के अवसर पर निकाले गए जुलूसों पर हुए हमलों के संबंध में अवगत कराया और उनसे कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, साथ ही घटनाओं की जांच राष्ट्रीय जांच से कराने का अनुरोध किया।

West Bengal News: पथराव में कई लोग घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार शाम रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव और झड़प में कम से कम चार लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट की तरफ से पश्चिम बंगाल में रामनवमी मनाने को लेकर अनुमति दी गई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026