---Advertisement---

Houthis पर हमले की जानकारी किसने लीक की? क्या Donald Trump का दोस्त बना दुश्मन? Jeffrey Goldberg पर क्यों भड़की US? जानें

Donald Trump: यमन में ईरान समर्थित हूतियों पर अमेरिकी हवाई हमलों की योजना का विवरण एक गुप्त चैट समूह में जारी किया गया था, जिसे ट्रम्प प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने गलती से मैसेजिंग ऐप सिग्नल पर अटलांटिक पत्रिका के प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग के साथ साझा कर दिया था।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 27, 2025 10:14 पूर्वाह्न

Houthis Attack Leaked Information (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार अमेरिका को तरक्की की राह पर ले जाने की बात कर रही है। इसी के मद्देनजर वह हर दिन कई फैसले लेकर दुनिया को चौंका रही है। मौजूदा अमेरिकी सरकार देश की खुफिया और तकनीकी सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के दावे करती रही है। इनमें इसे पिछली बाइडन प्रशासन के नेतृत्व वाली सरकार से बेहतर बनाना भी शामिल है। लेकिन ये बातें बेबुनियाद साबित हो रही हैं। दरअसल, एक बार फिर अमेरिकी प्रशासन से गुप्त सूचनाएं लीक हुई हैं। जिसके चलते Donald Trump को दुनिया में शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।

Houthis पर हमले की जानकारी किसने लीक की?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने अनजाने में अटलांटिक मैगजीन के प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग को एक सीक्रेट चैट ग्रुप में जोड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ग्रुप यमन में हूतियों पर हमले से जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमन में ईरान समर्थित Houthis पर अमेरिकी हवाई हमलों की योजना का विवरण सीक्रेट चैट ग्रुप में जारी किया गया था। जिसे ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने गलती से अटलांटिक मैगजीन के प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग के साथ मैसेजिंग ऐप सिग्नल पर शेयर कर दिया था। चैट ग्रुप में हमले का टारगेट, हथियारों से जुड़ी जानकारी और दूसरी सीक्रेट जानकारियां शेयर की जा रही थीं।

Jeffrey Goldberg पर क्यों भड़की US?

गुप्त सूचना लीक की घटना सामने आने के बाद ट्रंप प्रशासन इसे बेहद सामान्य स्थिति के तौर पर दिखाने की कोशिश करता नजर आया। ट्रंप से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो वे अटलांटिक मैगजीन Jeffrey Goldberg से सवाल करने से खुद को रोक नहीं पाए। साफ है कि उन्हें अपनी गलती नजर नहीं आ रही है, लेकिन आगे के लिए उनके पास कई सवाल तैयार है।

वहीं, जब रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से गुप्त चैट ग्रुप लीक मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “आप एक धोखेबाज और बेहद बदनाम तथाकथित पत्रकार की बात कर रहे हैं। उसने झूठ फैलाने को अपना पेशा बना लिया है।” मालूम हो कि वैसे भी अमेरिका दुनिया के सामने अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि उसकी खुफिया जानकारी सार्वजनिक तौर पर लीक हुई हो। इससे पहले भी US के परमाणु रहस्य दुनिया के सामने सार्वजनिक हो चुके हैं।

येे भी पढ़ें: महंगाई अपना सितम और ढाएगी, Cancer, हार्ट से लेकर Diabetes सहित ये दवाएं होंगी महंगी! जानें कब तक आएगी नई प्राइस लिस्ट

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026