---Advertisement---

Anti Aging Tips: बढ़ती उम्र में भी दिख सकती है मलाइका अरोड़ा की तरह जवान, बस इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

Anti Aging Tips: लोग अपनी बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आई झुर्रियों की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। जब लोग 35 या इससे ज्यादा की उम्र के हो जाते हैं तो उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता बढ़ जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ बालों का झड़ना, चेहरे पर झुर्रियां पड़ना और कई ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 8, 2023 3:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anti Aging Tips: लोग अपनी बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आई झुर्रियों की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। जब लोग 35 या इससे ज्यादा की उम्र के हो जाते हैं तो उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता बढ़ जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ बालों का झड़ना, चेहरे पर झुर्रियां पड़ना और कई बीमारियों का होना, ऐसी चिंताओं से व्यक्ति परेशान होने लगता है। आज हम आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप अपनी बढ़ती उम्र के साथ जवान दिखने लगेंगे। इन चीजों को फॉलो करने से आपके शरीर पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

हेल्दी डाइट फॉलो करें

यदि आप बढ़ती उम्र के साथ अपनी हेल्दी डाइट बनाते हैं तो आपके शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आएंगे। क्योंकि बढ़ती उम्र में शरीर में कई माइक्रन्यूट्रिएंट्स की कमी होने लगती हैं। जिस वजह से आप बीमारियों से भी घिरने लगते हैं। बता दें कि इससे बचाव के लिए आपको हर तरह की डाइट अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने होंगे। हरी सब्जियां, ग्रीन टी, रेड बेल पेपर, पपीता, अनार के दाने इन सब को डाइट में शामिल करने से आपको बॉडी में बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलेगी और आप स्वस्थ रहेंगे।

भरपूर मात्रा में पिएं पानी

यदि आप स्वस्थ रहना और युवा दिखना चाहते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना होगा। पानी का प्रचुर मात्रा में सेवन करने से दिमाग और शरीर सही काम करता है। इसके अलावा चेहरे का भी ग्लो बढ़ता है। प्रचुर मात्रा में पानी के सेवन से कई बीमारियों से निजात मिलता है।

Also Read: Washing Tips: सर्दियों में इस आसान तरीके से पफर जैकेट होगी बिल्कुल नई जैसी, नहीं रहेंगे जिद्दी दाग-धब्बे

तनाव लेना कम करें

बढ़ती उम्र के साथ यंग दिखने के लिए आपको खुद को तनाव मुक्त रखना होगा। कई बार हम बिना वजह तनाव ले लेने लगते हैं। जो कई बीमारियों का कारण भी हो सकता है। इसलिए अपने आपको तनावमुक्त रखने के लिए गाने सुने, डांस करें या फिर सुबह सुबह थोड़ा सैर करने के लिए जाएं।

अच्छी नींद लेना जरूरी

बढ़ती उम्र का दबाव कम करने के लिए आपको अपनी नींद पूरी करनी होगी। कई व्यक्ति ऐसे होते हैं जो पूरी नींद नहीं लेते। बताया गया है कि 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कम नींद लेते हैं उनको दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। यदि आप पूरी लेंगे तो आपका दिमाग और शरीर सही काम करेगा।

Also Read: Light Pollution: उजाले में सोने की है आदत तो हो जाएं सावधान! डायबिटीज जैसी बीमारियों का हो सकता है खतरा

एक्टिव बने रहने से नहीं होगा बीमारियों का खतरा

बढ़ती उम्र के साथ आपको शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रहना होगा। काम में एक्टिव रहने से बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। एक्टिव रहने के लिए आप योगा या फिर सुबह शाम शेयर कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026

Fat Loss

मई 29, 2026

Vitamin B12

मई 28, 2026