---Advertisement---

Beard Tips: अब दाढ़ी की खुजली से नहीं होंगे परेशान, इन आसान टिप्स से तुरंत मिलेगी राहत

Beard Tips: आज कल के समय में अक्सर लड़के लंबी दाढ़ी रखना पसंद करते हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी दाढ़ी लंबी रखते हैं। इन्हें देखकर ये प्रचलन काफी बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें, लम्बी दाढ़ी रखना तो काफी आसान और सरल है। मगर इसकी देखभाल करने में लोगों को कई परेशानी ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 24, 2023 11:44 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 24, 2023 12:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Beard Tips: आज कल के समय में अक्सर लड़के लंबी दाढ़ी रखना पसंद करते हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी दाढ़ी लंबी रखते हैं। इन्हें देखकर ये प्रचलन काफी बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें, लम्बी दाढ़ी रखना तो काफी आसान और सरल है। मगर इसकी देखभाल करने में लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार लम्बी दाढ़ी के कारण खुजली जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे लड़कों को काफी परेशान होना पड़ता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। वहीं आप लंबी दाढ़ी भी रख सकेंगे और खुजली से आपको परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। तो आइए जानते हैं।

पानी और फिटकरी से दाढ़ी करें वॉश

आपको बता दें, अगर आप दाढ़ी की खुजली से काफी परेशान हैं तो आप पानी में फिटकरी मिलाकर दाढ़ी का वॉश आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन फेस वॉश से दाढ़ी क्लीन कर सकते हैं। इससे आपको खुजली से राहत मिलेगी। वहीं इन्फेक्शन का खतरा भी नहीं रहेगा।

केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का न करें इस्तेमाल

अक्सर लड़के अपनी दाढ़ी को खूबसूरत बनाने के लिए बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसका दाढ़ी पर बहुत गलत असर पड़ता है। आपको बता दें, दाढ़ी का हिस्सा बहुत सेंसेटिव होता है। इसलिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

बियर्ड बाम का करें इस्तेमाल

अभी के समय में धूल, प्रदूषण और मिट्टी से अधिकतर लोग परेशान हैं। इसका गलत साइड इफेक्ट्स उनके चेहरे और त्वचा पर देखने को मिलता है। कई बार इससे दाढ़ी में खुजली की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। इसलिए इन चीजों से निजात पाने के लिए बियर्ड बाम का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

दाढ़ी में करें कंघी

अगर आप दाढ़ी की खुजली से काफी परेशान हैं तो दाढ़ी में प्रतिदिन दो बार कंघी करें। इससे खुजली नहीं होती है। वहीं ये बेहद आरामदायक होता है। इसलिए इस उपाय को निश्चित रूप से करें।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026