---Advertisement---

Belly Fat Exercise: रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज और पाएं लटकती हुई तोंद से छुटकारा, कुछ ही दिनों में दिखेगा स्लिम फिगर

Belly Fat Exercise: आज के समय में अधिकतर लोग अपने काम काज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने वजन का ख्याल ही नहीं रख पाते हैं। इसके कारण उनका पेट धीरे-धीरे निकलने लगता है। इसके बाद व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कुछ एक्सरसाइज ऐसे होते हैं जिसे ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 15, 2023 2:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Belly Fat Exercise: आज के समय में अधिकतर लोग अपने काम काज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने वजन का ख्याल ही नहीं रख पाते हैं। इसके कारण उनका पेट धीरे-धीरे निकलने लगता है। इसके बाद व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कुछ एक्सरसाइज ऐसे होते हैं जिसे घर में आसानी से किया जा सकता है। इसका असर भी शरीर पर बहुत जल्द और बहुत अच्छा दिखता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज के विषय में बताएंगे जिसे कर आप आसानी से बढ़ते हुए पेट को कम कर सकते हैं और कुछ ही दिनों में इसका फायदा भी आपको नजर आने लगेगा। तो आइए जानते हैं ये 5 असरदार एक्सरसाइज।

1. मॉर्निंग वॉक है सबसे बेस्ट एक्सरसाइज

मोटापा कम करने के लिए सबसे बेहतर टिप्स है मॉर्निंग वॉक करना। पेट की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए आप मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। ये बेहद जरूरी माना गया है। इससे आप एक दिन में 150 कैलरी तक बर्न कर सकते हैं। इसलिए रोज सुबह 30 मिनट का वॉक जरूर करें।

2. जुम्बा व्यायाम भी है बेहतर ऑप्शन

अगर आपको अपना बढ़ा हुआ पेट कम करना है और जिम जाने में आलस आता है तो आप जुम्बा डांस कर सकते हैं। ये बेहद असरदार होता है। कहते हैं, जुम्बा डांस से पूरे शरीर का एक्सरसाइज होता है। इतना ही नहीं, इससे शरीर के काम करने की क्षमता भी काफी बढ़ती है। इस एक्सरसाइज को करने से व्यक्ति काफी एक्टिव रहता है।

3. डम्बल पुश प्रेस है बेहद असरदार

पेट की बढ़ी हुई चर्बी को खत्म करने के लिए डम्बल पुश प्रेस एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक जोड़ी डम्बल लें और उसे अपने कंधे की ऊंचाई पर टाइट से पकड़ें। इसके बाद अपनी हथेलियों को एक दूसरे के सामने रखें। अब अपने कोर को टाइट रखें और अपने सिर के ऊपर वजन रखते हुए सावधानी से उठें। इसी तरह इस एक्सरसाइज को एक बार में 4 से 5 सेट करें।

Also Read: Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में कर देना चाहिए धन और स्त्री का त्याग, जानें क्या कहते हैं आचार्य

4. बेंच गारहैमर राइस का कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

बढ़े हुए फैट को कम करने के लिए कई सारे उपाय को करना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, इसके लिए ये एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक बेंच लें। अब बेंच के दोनों कोने को मजबूती से पकड़ें। इसके बाद अपने घुटनों को 90 डिग्री पर मोड़ें और उसे अपने चेहरे की ओर खींचे। इस एक्सरसाइज को 10 से 15 मिनट तक के लिए करें। मगर इस एक्सरसाइज को करते वक्त सावधान रहें कहीं पीठ में चोट न लग जाएं।

5. रोज 10 मिनट का करें दौड़

हर व्यक्ति को रोजाना 10 मिनट का दौड़ लगाना चाहिए। दौड़ने से पूरे शरीर का एक्सरसाइज होता है। वहीं इससे व्यक्ति फिट भी रहता है। बता दें, एनर्जेटिक रहने के लिए भी दौड़ना बहुत जरूरी है। इससे व्यक्ति की मांसपेशियों में मजबूती बनी रहती है।

Also Read: Makeup Tips: ब्राइडल लुक को मिनिमल मेकअप से बनाएं खास, मृणाल ठाकुर की तरह आप भी दिखेंगी हूर की परी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026