---Advertisement---

Cheapest Country In World: घूमने के लिए दुनिया के ये 5 देश हैं बेहद सस्ते, किफायती कीमत जानकर तुरंत कर लेंगे बैग पैक

Cheapest Country In World: कुछ लोगों को घूमना बेहद पसंद होता है इसलिए वे मौका मिलने पर हमेशा घूमने के मूड में रहते हैं। लेकिन पर्यटन के लिए कहीं जाने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि कौन से शहर सबसे महंगे और सस्ते हैं। यदि आप गर्मी की छुट्टी के दौरान किसी विशेष ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2023 7:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cheapest Country In World: कुछ लोगों को घूमना बेहद पसंद होता है इसलिए वे मौका मिलने पर हमेशा घूमने के मूड में रहते हैं। लेकिन पर्यटन के लिए कहीं जाने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि कौन से शहर सबसे महंगे और सस्ते हैं। यदि आप गर्मी की छुट्टी के दौरान किसी विशेष देश या शहर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और आपको नहीं पता कि यह बजट के अनुकूल है या नहीं, तो चिंता न करें हम आपकी मदद करेंगे। आज हम आपको बताते हैं दुनिया के टॉप 5 सस्ते शहर के बारे में जिसे घूमने का प्लान कर सकते हैं आप।

वियतनाम है किफायती देश की लिस्ट में टॉप पर

वियतनाम एक बहुत ही किफायती देश है और यह दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों की टॉप 10 की लिस्ट में भी आता है। इस देश की प्राकृतिक सुंदरता वाकई अद्भुत है और हर साल दुनिया भर से लाखों लोग इसे देखने आते हैं। यदि आपका बजट तंग है, तो वियतनाम घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

कंबोडिया भी है एक परफेक्ट ऑप्शन

कंबोडिया एक ऐसा देश है जो रहने के लिए बहुत सस्ता है, और जहां खाना, पीना और अन्य आवश्यकताएं बहुत सस्ती हैं। दुनिया भर से पर्यटक यहां के पुराने खंडहरों, रॉयल पैलेस और कई हिंदू मंदिरों को देखने आते हैं। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और यहां पाए जाने वाले कई मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। कई शोधकर्ता यहां के मंदिरों में इतिहास का अध्ययन करते हैं और प्राचीन सभ्यताओं के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

बोलीविया भी घूम सकते हैं आप

बोलीविया भारतीयों के लिए एक बहुत ही किफायती देश है। यह दुनिया में तीसरा सबसे सस्ता है, और देखने के लिए कई खूबसूरत नदियां, जंगल और ऐतिहासिक इमारतें हैं। इन चीजों को देखने के लिए हर साल दुनिया भर से लाखों लोग बोलीविया आते हैं। बोलीविया में गर्म पानी के कई स्रोत हैं और बहुत से लोग उनका आनंद लेने आते हैं। बोलीविया में एक भारतीय रुपये की कीमत लगभग 0.095 बोलिवियानो है। ऐसे में खर्चों के मामले में आप लगभग वैसा ही महसूस करेंगे जैसे कि आप भारत में हैं।

काफी दिलचस्प जगह है हंगरी

हंगरी एक बहुत ही खूबसूरत देश है जहां देखने के लिए कई दिलचस्प जगहें हैं। 700 से 1000 रुपए में आपको एक रात के लिए ठहरने की जगह आसानी से मिल जाएगी। हंगरी बहुत खूबसूरत हैं।

चिली भी घूमने जा सकते हैं आप

चिली प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर देश है और सुरक्षित भी है। अगर आप जंगल ट्रिप और दोस्तों के साथ ट्रेकिंग का मजा लेना चाहते हैं तो घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dark Circles

जुलाई 23, 2026

Health Tips

जुलाई 22, 2026

Health Tips

जुलाई 21, 2026

Sana Saeed

जुलाई 18, 2026

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026