---Advertisement---

Destination Wedding: दिल्ली के आस-पास शादी के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें, कम बजट में हर ख्वाहिश होगी पूरी

Destination Wedding: आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का काफी ट्रेंड चल रहा है। डेस्टिनेशन वेडिंग का मतलब होता है कि, घर से दूर अपनी शादी करना। दूल्हा और दुल्हन के घर वाली किसी खूबसूरत जगह पर जाते हैं और वहां शादी की सभी रस्मों को निभाते हैं। अक्सर लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करवाने के लिए राजस्थान के आलीशान ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 11, 2023 10:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Destination Wedding: आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का काफी ट्रेंड चल रहा है। डेस्टिनेशन वेडिंग का मतलब होता है कि, घर से दूर अपनी शादी करना। दूल्हा और दुल्हन के घर वाली किसी खूबसूरत जगह पर जाते हैं और वहां शादी की सभी रस्मों को निभाते हैं। अक्सर लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करवाने के लिए राजस्थान के आलीशान महलों, गोवा के रिजॉर्ट्स और अंडमान एंड निकोबार के फाइव स्टार होटल में जाते हैं। ऐसी जगह पर जाने में करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं जो सबके बजट में नहीं। आज हम आपको दिल्ली के आसपास कुछ ऐसे डेफिनेशन वेडिंग के ऑप्शन बताने वाले हैं जिनके जरिए आप कम बजट में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना पूरा कर सकते हैं।

ऋषिकेश-हरिद्वार

इस कड़ी में पहला नाम आता है ऋषिकेश-हरिद्वार का। अगर आप का समंदर के किनारे डेस्टिनेशन वेडिंग का बजट नहीं है तो आप ऋषिकेश और हरिद्वार की नदी के किनारे आराम से अपनी शादी कर सकते हैं। ऋषिकेश में आप नदी के किनारे आराम से अपना मंडप लगा सकते हैं और वहां की प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठा सकते हैं। उत्तराखंड के रिजॉर्ट्स में अगर आप अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करते हैं तो कम से कम आप के 10 लाख रूपए खर्च हो सकते हैं।

Also Read- HILL STATION घूमने का सपना हो जाएगा साकार और बजट से नहीं होंगे परेशान, इन जगहों का उठा सकते हैं लुत्फ

मध्य प्रदेश

अगर आपका आलिशान महलों में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं तो आप राजस्थान के आलीशान महलों की जगह मध्यप्रदेश के महलों को चुन सकते हैं। मध्यप्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंगका खर्चा राजस्थान की वेडिंग से कम होता है।

मनाली

अगर आपको बर्फीली पहाड़ियों के बीच अपनी शादी रचाना चाहते है तो आप के लिए मनाली बेस्ट ऑप्शन है। मनाली की खूबसूरत वादियों के बीच आप कम बजट में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग को प्लान कर सकते हैं। मनाली में डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्चा 10 लाख रूपए से 12 लाख रूपए तक आ सकता है।

Also Read: सर्दियों में छोटे बच्चों में इस तरह बढ़ता है Pneumonia का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026