---Advertisement---

Fashion Tips: इस बार आने वाली तीज पर पहनें यह डिजाइनर्स चूड़ियां , तारीफ करते नहीं थकेंगे पड़ोसी

Fashion Tips: इस बार आने वाली तीज पर पहनें इस तरह की हरी डिजाइनर चूड़ियां। वेलवेट से लेकर कांच की चूड़ियां बढाएगी आपके हाथों की खूबसूरती।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 7, 2023 12:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fashion Tips: 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में भक्त शिवजी की ज्यादा पूजा –अर्चना करते हैं। सावन के दिनों में महिलाएं को तैयार होना ज्यादा अच्छा लगता हैं। शिवजी को हरा रंग बहुत पसंद है, जिसके चलते इस सावन के शुभ अवसर पर हरी चूड़ियों का खास महत्व होता है। ऐसे में सुहागन महिलाएं इन तीज-त्योहारों पर हरी चूडियां पहनकर अपने श्रृगांर को पूरा करती हैं। कई बार महिलाएं एक जैसी चूडियों के डिजाइन को बार-बार पहन कर बोर को चुकी हैं और इस बार कुछ अलग स्टाइल को कैरी करके अपने हाथों की खूबसूरती को और बढ़ाना चाहती हैं। तो आज इस आर्टिकल से आपको काफी मदद मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें : Sawan 2023: सावन के महीने में फास्टिंग क्यों है जरूरी, जानिए इसके पीछे का Interesting Facts

वेलवेट डिजाइन की चूड़ियां

वेलवेट डिजाइन की चूडियां काफी सिंपल और सोबर लुक देती है। जो भी महिलाएं या लड़कियों को ज्यादा हेवी और डिजाइनर चूड़ी पहना पसंद नहीं करती हैं, तो वह इस तरह की चूडियों को अपने स्टाइल में शामिल कर सकती हैं। वलवेट की चूड़ियां आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड भी कर रही हैं। इस डिजाइन की सिंपल चूडियां लड़कियों के द्वारा काफी पसंद की जाती हैं। वेलवेट स्टाइल की चूडियां आप सूट या साड़ी के साथ पहन कर अपने लुक को बेहतर बना सकते हैं।

हेवी स्टोन वर्क वाली चूडियों को पहनें

कई महिलाओं को थोड़ी हेवी चूड़ियां पहने का शौक होता है। तो ऐसे में आप ग्रीन कलर की स्टोन से बनी हुई चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इतनी हेवी स्टोन वर्क वाली चूडियां आपके लुक को और भी रॉयल बना सकती हैं। ऐसी चूडियां आप थोड़ी हेवी साड़ी के साथ कैरी कर सकते हैं।

ब्रेसलेट करें ट्राई

कई महिलाओं को चूड़ियां पहने का ज्यादा शौक नहीं होता हैं। तो ऐसे में वह चूड़ियों की जगह हरे रंग के ब्रेसलेट को भी कैरी कर सकते हैं। इस ग्रीन ब्रेसलेट को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं।

हरे मेटल की चूडियां

मेटल की चूडियां लड़कियां पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। यह चूड़ियां आप आसानी से रोज कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा इस तरह की चूड़ियों के टूटने का डर भी नहीं होता हैं। यह आप ऑफिस जैसी जगह पर भी आसानी से पहन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Atiq Ashraf Murder Case की सुनवाई टली, अब 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा मामला, बहन आयशा ने दायर की थी याचिका

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026