---Advertisement---

Health Tips: भिंडी से लेकर बैंगन और ये सब्जियां क्या वाकई बारिश में है अनहेल्दी, एक्सपर्ट ने सच्चाई और मिथ का किया खुलासा

Health Tips: बारिश में कौन सी सब्जियां खाना आपके लिए फायदेमंद नहीं है और इससे खतरा हो सकता है। इसे लेकर एक्सपर्ट ने जो कहा वह आपको हैरान कर सकता है। आइए जानते हैं खाने को लेकर कौन सी सावधानी बरतें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: बारिश के मौसम में हर किसी को खान पान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है नहीं तो यह आपकी तबीयत को बिगाड़ देने के लिए काफी होता है। अगर आप भी अपने सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर आप क्या खाएं और क्या नहीं खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां देखकर अगर आपको भी यह लग रहा है कि यह बारिश के मौसम में आपके लिए हेल्दी है तो आपको यह जान लेना जरूरी है कि क्या वाकई इसे खाने से फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं किन सब्जियों को बारिश में ना खाने की बात एक्सपर्ट करती हैं।

Health Tips में जानें क्यों पत्ता गोभी है अनहेल्दी

बारिश के दिनों में कुछ सब्जियों का सेवन सावधानी से करें। मौसम में नमी और बैक्टीरिया बढ़ने के कारण ये संक्रमण या पाचन संबंधी समस्या का खतरा बढ़ सकता है। इन्ही में से एक है पत्तागोभी जिसमें कीड़े और बैक्टीरिया छिपे होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

फूलगोभी खाने से पहले हो जाए सचेत

यह सच है कि बारिश के दिनों में फूलगोभी खाना लोग काफी पसंद करते हैं। कभी आप इसके पकोड़े तो कभी सब्जी बनाकर चाव से खाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे मौसम में यह गैस, ब्लोटिंग और अपच बढ़ा सकती है।

पालक को हेल्दी समझने की क्यों ना करें गलती

अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि पालक खाने से आप हेल्दी रहेंगे और आपको इसके जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं तो आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इसके पत्तों पर कीटाणु होते हैं जो आपके लिए रिस्की हो सकता है। ऐसे में इसे अच्छे से धोने के बाद ही पकाए।

मेथी खाने से पहले हो जाए सावधान

दरअसल मेथी खाना वैसे तो आपके लिए हेल्दी माना जाता है लेकिन यह गैस बनने की वजह बन सकती है। ऐसे में दूरी बनाने में ही भलाई है।

 

सरसों या बथुआ का साग क्यों न खाएं

दरअसल नमी के दिनों में जल्दी खराब होने का डर होता है और यह आपके लिए अनहेल्दी हो सकता है। ऐसे में अगर आप खाते भी है तो इसे अच्छे से साफ करके खाएं और इस बात का ध्यान रखें।

क्यों मशरूम से रहे दूर

बारिश के दिनों में नमी होने की वजह से इसमें फफूंद भी होने का खतरा ज्यादा होता है और इसी वजह से यह जल्दी खराब हो जाता है।

बैगन क्यों है अनहेल्दी

दरअसल बारिश के दिनों में इससे एलर्जी या पाचन समस्याएं बढ़ सकती है तो ऐसे में अगर आप इसे खाते हैं तो अपना ध्यान रखें

क्यों भिंडी को लेकर भी है रिस्क

भिंडी भी नमी की वजह से जल्दी खराब हो सकता है ऐसे में जो भी लें ताजी ले और उसे तुरंत बनाकर खाएं।

परवल क्यों है हानिकारक

बासी या खराब गुणवत्ता का परवल पाचन बिगाड़ सकता है। बारिश में बैक्टीरिया तेजी से फैलता है और ऐसे में यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है तो सब्जियों को अच्छे से धोकर ही सेवन करें।

कैसे सब्जी खाना है बारिश में हेल्दी

एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि हमेशा ताजी और मौसमी सब्जियों का ही सेवन करना बारिश के दिनों में फायदेमंद रह सकता है। वहीं इसे बनाने के समय अच्छे से धोएं और ठीक ढंग से पकाएं। हरी सब्जियों को अच्छी तरह पका कर ही खाएं। पाचन शक्ति का ध्यान रखें और हल्का सुपाच्य भोजन करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 17, 2026

Hair Care

अगस्त 17, 2026

Cancer

अगस्त 17, 2026

Himanshi Khurana

अगस्त 16, 2026

Kanpur Viral Video

अगस्त 16, 2026

Ghaziabad Viral Video

अगस्त 15, 2026