Health Tips: खाना खाने के बाद क्या आप भी तुरंत बैठकर ओटीटी का मजा लेते हैं और आपको लगता है कि आप अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं लेकिन हकीकत में एक्सपर्ट ने बताया कि कैसे आपका गट हेल्थ मुश्किल में पड़ सकता है। हेल्थ टिप्स को लेकर डॉक्टर तरंग कृष्ण ने एक वीडियो को जारी किया है और इसके साथ ही बताया है कि अगर आप लंच या डिनर के बाद सीधे बैठकर ओटीटी पर अपनी फेवरेट फिल्म और सीरीज देखने लगे हैं तो आपको संभल जाना जरूरी है। आखिर कैसे यह आपको नुकसान पहुंचा रहा है आइए जानते हैं।
खाना खाने के बाद बैठने से क्यों बचें
View this post on Instagram
एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्ण कहते हैं कि खाने के बाद अगर आप बैठ गए हैं तो आप सबसे ज्यादा परेशान हो सकते हैं। जैसे ही आप खाना खाते हैं सबसे पहले बाहर जाकर वॉक करें। लंच हो या डिनर हो, आप कितना भी थक गए हैं ऑफिस में हैं आप बाहर जाएं और वॉक करें। कम से कम कुछ मिनट जरूर टहले क्योंकि इससे आपका डाइजेशन इंप्रूव होगा।
खाने के बाद क्या करना है जरूरी
इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि कई लोग खाने के तुरंत बाद स्मोक कर लेते हैं यह सबसे खतरनाक है। डॉक्टर तरंग के मुताबिक ‘2 बूंद जिंदगी के बाद 10 मिनट वॉक गट के लिए जरूर करिए।
Health Tips में जानें खाने के बाद की गलती क्यों है खतरनाक
इस सबसे हटकर अगर खाना खाने के बाद तुरंत बाद बैठने से होने वाले नुकसान के बारे में बात करें तो इससे हमारा पाचन तंत्र को समय लगता है। इसकी वजह से एसिडिटी और सीने में जलन के साथ-साथ भारीपन और खट्टी डकारे आ सकती है। वहीं बैली फैट बढ़ने के साथ ही वजन बढ़ने लगता है क्योंकि कैलोरी बर्न नहीं हो पाता है। वह फैट के रूप में जमा होने लगती है। इसके अलावा खाना खाने के बाद शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है और अगर आप वॉक नहीं करते हैं तो यह टाइप टू डायबिटीज की वजह बन सकती है।
हेल्थ टिप्स की बात करें तो निश्चित तौर पर आपके लिए खाना खाने के तुरंत बाद कम से कम 10 मिनट वॉक करना जरूरी है। इससे आपके गट हेल्थ में फायदा होता है और आपका शुगर कंट्रोल में रहता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







