---Advertisement---

Holi 2023: हरे और लाल साग से घर पर ही तैयार करें हर्बल गुलाल, मात्र 150 रुपए में होली को बनाएं खुशहाल

Holi 2023: जिस त्योहार का इंतजार सभी साल भर से करते आ रहे हैं, वो इंतजार अब खत्म हो रहा है। आपको बता दें, पूरे देश में 8 मार्च को होली की धूम मचने वाली है। होली रंगों का उत्सव है। इसलिए रंगों को लेकर हर व्यक्ति को काफी ध्यान रखना चाहिए। बता दें, आज ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 21, 2023 12:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023: जिस त्योहार का इंतजार सभी साल भर से करते आ रहे हैं, वो इंतजार अब खत्म हो रहा है। आपको बता दें, पूरे देश में 8 मार्च को होली की धूम मचने वाली है। होली रंगों का उत्सव है। इसलिए रंगों को लेकर हर व्यक्ति को काफी ध्यान रखना चाहिए। बता दें, आज के समय में रंगों में इस प्रकार केमिकल की मिलावट होती है, जिसका साइड इफेक्ट चेहरे पर बहुत गंदा पड़ता है। इसलिए व्यक्ति को कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ हर्बल गुलाल के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। ये हर्बल गुलाल लाल और हरी साग सब्जियों से बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें चुकंदर आदि का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे त्वचा पर किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। तो आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें हर्बल गुलाल।

बढ़ती जा रही है हर्बल गुलाल की मांग

बाजारों में हर्बल गुलाल की मांग काफी बढ़ती जा रही है। इसलिए कई जगहों पर महिलाएं हर्बल गुलाब बना रही हैं और लोगों की मांग के हिसाब से बेच रही हैं। आपको बता दें, हर्बल गुलाल में किसी भी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जी हां, हर्बल गुलाल को पालक, हल्दी, जड़ी बूटी, लाल साग, चुकंदर और कई रंगीन फूलों से बनाया जाता है। जिसमें बहुत कम खर्च आते हैं। बता दें, ये गुलाल अगर आप अपने घर में बनाना चाहते हैं तो इसमें करीब 150 से 200 रुपए तक के खर्च होने वाले हैं।

इस तरह से घर पर बनाएं हर्बल गुलाल

1. घर पर ऐसे तैयार करें हरा रंग

हरे रंग के लिए आप पालक और नीम के पत्ते लें। अब इसे अच्छे से सुखा लें। अब इसे बेहतर ढंग से पाउडर बना लें। इसे पीसने के बाद हरा रंग बन जाएगा। इसके अलावा आप खुशबू के लिए ईत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read: Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में कर देना चाहिए धन और स्त्री का त्याग, जानें क्या कहते हैं आचार्य

2. चुकंदर से बनाएं होममेड लाल रंग

लाल और गुलाबी रंग का महत्व बहुत ज्यादा है। इसलिए आप घर में लाल रंग और गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चुकंदर को अच्छे से सुखा लें और उसका पाउडर तैयार कर लें। इससे काफी बेहतरीन लाल रंग तैयार हो जाएगा।

3. पीले रंग के लिए हल्दी का करें इस्तेमाल

हल्दी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा इससे सबसे बेहतरीन रंग भी तैयार हो सकता है। इतना ही नहीं, स्मेल के लिए आप गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप हल्दी में आटा मिलाकर पिला रंग तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, गंदे के फूल को सुखाकर भी पीला रंग तैयार किया जा सकता है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 28, 2026