---Advertisement---

Thyroid: 30 के बाद महिलाओं के शरीर की कमजोरी को ना करें इग्नोर, ये लक्षण दिख रहे हैं तो बॉर्डरलाइन पर हैं आप

Thyroid: 30 के बाद शारीरिक थकान बन सकती है जिंदगी भर के लिए आपकी परेशानी, आइए जानते हैं कैसे इन लक्षणों को इग्नोर करना आपकी लिए भारी पड़ सकता है और कहां सावधान रहने में ही भलाई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Thyroid
Follow Us
---Advertisement---

Thyroid: अगर आप भी यह मानते हैं कि 30 के बाद कभी भी आपको थायरॉयड की समस्या हो जाती है तो आप शायद गलत है। दरअसल फैमिली हिस्ट्री ना होने के बाद भी अगर आप समस्या से ग्रसित हो रहे हैं तो हैरान होने वाली बात नहीं है। इस बारे में एक्सपर्ट ने बताया कि 30 के बाद कभी भी वजन बढ़ने लगता है और हेयर फॉल की समस्या होती है जो थायराइड का बॉर्डर लाइन होता है। ऐसे में समय रहते अगर लक्षण पर ध्यान दिया जाए तो आप इससे निजात पा सकते हैं।

30 के बाद ये लक्षण दिखते ही हो जाए Thyroid से सावधान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fit Treats (@fitttreats)

दरअसल इस बारे में बताते हुए कहा गया है कि 30 के बाद महिलाओं में कमजोरी आने लगती है लेकिन यह अचानक नहीं होता है। यह एक साइलेंट हार्मोनल बैटल है जो अंजाम तक पहुंच जाती है। ऐसे में वजन बढ़ना, बाल झड़ना, एनर्जी की कमी, मूड में उतार-चढ़ाव और नींद ठीक से ना आना शामिल है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक्सपर्ट के मुताबिक यह सभी थायराइड इंबैलेंस की वजह से होता है।

क्या दवा से आप ठीक कर सकते हैं थायरॉयड

थायरॉयड के बारे में अगर आप भी यह सोचते हैं कि इसे सिर्फ दवा से ठीक किया जा सकता है तो शायद आप गलत हैं। दवा के साथ-साथ आपको अपनी लाइफ स्टाइल पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है ताकि आपके हारमोंस को सपोर्ट मिले। इसके लिए अच्छी नींद प्रोटीन, वर्कआउट और पोषक तत्व का संतुलन होना जरूरी है। आपके शरीर में आयोडीन, सेलेनियम, जिंक, विटामिन डी और विटामिन बी 12 होने से आप खतरे में कम होते हैं।

समय रहते एक्सपर्ट से लें थायरॉयड में सलाह

ऐसे में एक्सपर्ट के मुताबिक अगर 30 के बाद आपको कमजोरी हो रही है या फिर आपके बाल टूट रहे हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। समय रहते अगर आप डॉक्टर से संपर्क करते हैं तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है ऐसे में आपको बढ़ती उम्र के साथ खुद पर ध्यान देने की जरूरत होती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid Treatment

मई 21, 2026

Health Tips

मई 20, 2026

Hand Sanitizer

मई 20, 2026

Priyanka Chopra

मई 20, 2026

Pune Viral Video

मई 20, 2026

Viral Video

मई 20, 2026